आईपीएल सट्टेबाजी में बॉलीवुड अभिनेता और निर्माता अरबाज खान का नाम आने के बाद उनसे ठाणे के क्राइम ब्रांच ऑफिस में पूछताछ शुरू हो गई है। सीनियर इंस्पेक्टर प्रदीप शर्मा की अगुवाई में 5 लोगों की टीम अरबाज खान से पूछताछ कर रही है। पहले राउंड के पूछताछ के बाद अरबाज और गिरफ्तार बुकी सोनू जालान को पूछताछ के लिए आमने-सामने लाया जाएगा।
{"_id":"5b1242304f1c1b916e8b5bf3","slug":"ipl-betting-18-questions-arbaaz-khan-will-be-asked-by-thane-crime-branch","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL सट्टेबाजी में सलमान से लेकर 'अंडरवर्ल्ड कनेक्शन' तक, अरबाज से पूछे जा सकते हैं ये 18 सवाल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL सट्टेबाजी में सलमान से लेकर 'अंडरवर्ल्ड कनेक्शन' तक, अरबाज से पूछे जा सकते हैं ये 18 सवाल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 02 Jun 2018 02:31 PM IST
सार
7 Questions Will be Asked by
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठाणे पुलिस की अपराध शाखा के अवैध वसूली निरोधक प्रकोष्ठ (एईसी) ने 15 मई को सट्टेबाजी गिरोह का भंडाफोड़ किया था। जिसके बाद गिरफ्तार बुकी सोनू जालान से संबंध के आरोप में अरबाज खान को समन भेजकर पूछताछ के लिए पुलिस थाने बुलाया गया है। आइए एक नजर डालते हैं उन सवालों पर जो पुलिस पहले राउंड में अरबाज खान से पूछ सकती है।
- आप सोनू जालान को कैसे जानते हो?
- सोनू और आपकी पहली मुलाकात कहां हुई थी?
- सोनू और आप कितनी बार एक-दूसरे से मिल चुके हो?
- जब आप दोनों की मुलाकात हुई तो वहां और कौन-कौन मौजूद था?
- आपके अलावा बॉलीवुड में सोनू को और किन-किन लोगों से जान-पहचान है?
विज्ञापन
विज्ञापन
- आपको कब पता लगा कि सोनू एक बुकी है?
- क्या आपको पता है कि सोनू के संबंध डी-कंपनी से है?
- आपने कितनी बार क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाया?
- यह 3 करोड़ का क्या मामला है, जिसकी वजह से सोनू आपको ब्लैकमेल करता था?
- जो वीडियो हमारे पास है वह किस जगह का है?
विज्ञापन
- आपके अलावा और किस मामले में कौन-कौन लोग शामिल है?
- क्या सलमान को इस केस के बारे में पूरी जानकारी है?
- आपके परिवार में किस-किस को पता है कि आप सट्टेबाजी करते हैं?
- आपने अबतक कितने रुपए सट्टेबाजी में लगाए?
- दुबई में अपनी मुलाकात के बारे में विस्तार से बताएं।
- अंडरवर्ल्ड में और किन-किन लोगों को जानते हैं?
- क्या आपकी फिल्मों में अंडरवर्ल्ड का पैसा इस्तेमाल होता है?
- आपने 'दबंग' और 'दबंग 2' का निर्माण किया। इन फिल्मों में किसका पैसा लगा?