फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL में एमएस धोनी के साथ खेलने के लिए बेताब है युवा तेज गेंदबाज, जानिए क्या है वजह

Sat, 27 Jan 2018 09:48 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 27 Jan 2018 09:48 AM IST
विज्ञापन
ipl deepak chahar is eager to play with ms dhoni again
एमएस धोनी

राजस्थान के मध्यम तेज गेंदबाज दीपक चाहर को उम्मीद है कि आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में एक बार फिर धोनी के साथ जुड़ेंगे। 25 वर्षीय गेंदबाज का बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। आईपीएल 2018 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 27 और 28 जनवरी को बेंगलुरु में आयोजित होगी।

ipl deepak chahar is eager to play with ms dhoni again
दीपक चाहर

बता दें कि चाहर उस राइजिंग पुणे सुपरजायंट टीम के सदस्य थे, जिसका नेतृत्व एमएस धोनी कर चुके हैं। इस साल धोनी चेन्नई सुपर किंग्स का नेतृत्व करेंगे। चाहर का घरेलू क्रिकेट में इस साल प्रदर्शन बेहतरीन रहा है। उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में चार मैच खेले और 12 विकेट लेकर राजस्थान को पहली बार फाइनल में पहुंचाया।

ipl deepak chahar is eager to play with ms dhoni again
एमएस धोनी

धोनी के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर कर चुके चाहर ने कहा, 'माही से बहुत कुछ सीखने को मिलता है। मैंने न सिर्फ ड्रेसिंग रूम बल्कि उनके साथ कमरा भी शेयर किया है। कोई भी उनके कमरे में आ सकता है। धोनी के रूम का दरवाजा 24 घंटे खुला रहता है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
ipl deepak chahar is eager to play with ms dhoni again
एमएस धोनी
एमएस की सबसे अच्छी बात यह है कि वह जूनियर्स का खूब ख्याल रखते हैं। वह कभी भी हमारे साथ डिनर टेबल पर बैठने में हिचकिचाते नहीं हैं।' चाहर ने आगे कहा, 'धोनी जूनियर्स के साथ घुल-मिल जाते हैं। मैं उनके साथ दोबारा खेलने के लिए बेताब हूं।' 
विज्ञापन
ipl deepak chahar is eager to play with ms dhoni again
एमएस धोनी

चाहर ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन किया और उन्हें भरोसा है कि आईपीएल में कोई फ्रैंचाइजी उन्हें अपने साथ जोड़ने में दिलचस्पी जरूर दिखाएगी। बकौल चाहर, 'फ्रैंचाइजी का ध्यान मुश्ताक अली ट्रॉफी पर रहा और मुझे यहां के प्रदर्शन से मदद जरूर मिलेगी।' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed