{"_id":"6654381a49c2b17b83005486","slug":"ipl-kkr-vs-srh-final-2024-coach-abhishek-nayar-contribution-to-kolkata-knight-riders-mastermind-points-stats-2024-05-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL: गंभीर ही नहीं, KKR की जीत में मास्टरमाइंड रहा यह पूर्व क्रिकेटर, घरेलू प्रतिभाओं को पहचानकर टीम से जोड़ा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL: गंभीर ही नहीं, KKR की जीत में मास्टरमाइंड रहा यह पूर्व क्रिकेटर, घरेलू प्रतिभाओं को पहचानकर टीम से जोड़ा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 27 May 2024 01:17 PM IST
सार
केकेआर के बल्लेबाजी कोच अभिषेक नायर के पर्दे के पीछे किए गए प्रयास और शानदार कोचिंग ने टीम की सफलता को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। हम आपको बता रहे हैं कि कैसे नायर ने कोलकाता के इस अभियान में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
विज्ञापन
1 of 11
अभिषेक नायर
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने तीसरी बार आईपीएल का खिताब जीत लिया है। इस जीत के बाद ज्यादातर स्पॉटलाइट मेंटर गौतम गंभीर और कप्तान श्रेयस अय्यर पर थी, लेकिन यह शायद ही किसी को पता होगा कि केकेआर की जीत में सबसे बड़ा किरदार एक गुमनाम क्रिकेटर का रहा है। इस क्रिकेटर ने न सिर्फ अच्छे घरेलू प्रतिभाओं को पहचाना, बल्कि उसे टीम से जोड़ने में भी कामयाब रहे। यह पूर्व क्रिकेटर और कोई नहीं, बल्कि केकेआर के बल्लेबाजी कोच अभिषेक नायर हैं। उनके पर्दे के पीछे किए गए प्रयास और शानदार कोचिंग ने टीम की सफलता को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। हम आपको बता रहे हैं कि कैसे नायर ने कोलकाता के इस अभियान में महत्वपूर्ण योगदान दिया। नायर डगआउट में गंभीर के साथ बैठकर प्लान बनाते रहे और टीम सफलता की सीढ़ियां चढ़ती गई।
2 of 11
अभिषेक नायर
- फोटो : IPL/BCCI
केकेआर के बल्लेबाजी कोच अभिषेक नायर ने आईपीएल 2024 की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने टीम के मुख्य खिलाड़ियों को एकजुट होकर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। सुनील नरेन, आंद्रे रसेल और श्रेयस अय्यर जैसे खिलाड़ियों से उनका बेस्ट प्रदर्शन निकलवाने में कामयाब रहे।
3 of 11
अभिषेक नायर
- फोटो : IPL/BCCI
वेंकटेश अय्यर से लेकर वरुण चक्रवर्ती तक ने ट्रॉफी जीतने के बाद अभिषेक नायर को केकेआर के अंदर मजबूत भारतीय कोर तैयार करने का श्रेय दिया। इस कोर ने पूरे सत्र में संतुलित और लगातार अच्छा प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 11
अभिषेक नायर
- फोटो : IPL/BCCI
अभिषेक नायर को अपनी शानदार कोचिंग शैली के लिए जाना जाता है। केकेआर पिछले दो सीजन से फ्लॉप रही थी। मध्यक्रम में वेंकटेश अय्यर का न चलना एक बड़ी वजह थी। हालांकि, इस सीजन वेंकटेश ने महत्वपूर्ण मैचों में शानदार प्रदर्शन किया। नयार ने वेंकटेश जैसे खिलाड़ियों को फिर से उभरने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वेंकटेश ने स्वीकार किया कि नायर ने लगातार बेहतर बल्लेबाजी के लिए प्रेरित किया और इससे उनकी बैटिंग पर काफी प्रभाव पड़ा।
विज्ञापन
5 of 11
अभिषेक नायर
- फोटो : IPL/BCCI
पर्दे के पीछे काम करने के कारण नायर के योगदान पर किसी का ध्यान नहीं गया। हालांकि, फाइनल के बाद कई खिलाड़ियों ने केकेआर को एकजुट करने और रणनीतिक गेमप्ले में उनकी भूमिका को उजागर किया। नायर कभी क्रेडिट लेने के लिए सामने नहीं आए और अपना काम चुप चाप करते रहे। उनकी मेहनत आखिरकार रंग लाई।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।