फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL Mega Auction: विजय हजारे ट्रॉफी में कमाल करने वाले पांच खिलाड़ी, जिन्हें आईपीएल में मिल सकता है मौका

Thu, 30 Dec 2021 10:39 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 30 Dec 2021 10:39 AM IST
सार

विजय हजारे ट्रॉफी के इस सीजन में कई खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है, जिन्हें इस साल आईपीएल में मौका मिल सकता है। यहां हम ऐसे ही पांच खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं। 

विज्ञापन
IPL Mega Auction Prashant Chopra, rinku Singh and Yash Thakur can get IPL call up after successful vijay hazare Trophy
रिंकू सिंह, यश ठाकुर और प्रशांत चोपड़ा को मेगा ऑक्शन में खरीदा जा सकता है - फोटो : सोशल मीडिया
विजय हजारे ट्रॉफी में इस बार हिमाचल की टीम ने इतिहास रचते हुए पहली बार ट्रॉफी अपने नाम की है। ऋषि धवन की कप्तानी में इस टीम ने फाइनल मैच में तमिलनाडु को हराकर खिताब जीता है। इस सीजन हिमाचल के कई खिलाड़ियों ने बहुत ही बेहतरीन प्रदर्शन किया है और आईपीएल मेगा ऑक्शन में उन्हें बड़ी रकम दी जा सकती है। इसके अलावा शुभम शर्मा, रिंकू सिंह और यश ठाकुर जैसे खिलाड़ियों को भी मेगा ऑक्शन में अच्छे प्रदर्शन का ईनाम मिल सकता है। 

प्रशांत चोपड़ा

IPL Mega Auction Prashant Chopra, rinku Singh and Yash Thakur can get IPL call up after successful vijay hazare Trophy
प्रशांत चोपड़ा
हिमाचल प्रदेश के ओपनिंग बल्लेबाज प्रशांत चोपड़ा ने इस साल विजय हजारे ट्रॉफी के आठ मैचों में 456 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 57 और स्ट्राइक रेट 73 का रहा है। उन्होंने इस सीजन में 41 चौके और 12 छक्के भी लगाए हैं। चोपड़ा इससे पहले राजस्थान की टीम का हिस्सा रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें कोई मैच खेलने का मौका नहीं मिला है। इस साल उन्हें कोई भी टीम मौका दे सकती है। चोपड़ा सलामी बल्लेबाज हैं और लगातार बड़े स्ट्रोक्स खेलने की क्षमता रखते हैं। ऐसे में उन्हें सभी टीमें मौका देना चाहेंगी। 

ऋषि धवन

IPL Mega Auction Prashant Chopra, rinku Singh and Yash Thakur can get IPL call up after successful vijay hazare Trophy
ऋषि धवन
हिमाचल के कप्तान ऋषि धवन के लिए यह साल बहुत ही खास रहा है। धवन इससे पहले भी आईपीएल खेल चुके हैं और 26 मैचों में 21.86 के औसत से 153 रन बनाए हैं। वहीं गेंद के साथ उन्होंने 18 विकेट भी अपने नाम किए हैं। इस दौरान उनकी इकोनॉमी 7.87 की रही है। धवन ने इस साल विजय हजारे ट्रॉफी में आठ मैच खेलकर 76.33 के औसत से 458 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट भी 127.22 का रहा है। वो इस सीजन दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। वहीं गेंद के साथ भी उन्होंने 17 विकेट लिए हैं और दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। ऐसे में उन्हें आईपीएल में मौका मिलना लगभग तय है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शुभम शर्मा

IPL Mega Auction Prashant Chopra, rinku Singh and Yash Thakur can get IPL call up after successful vijay hazare Trophy
शुभम शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
मध्यप्रदेश के ऑलराउंडर शुभम शर्मा को भी इस साल आईपीएल में मौका मिल सकता है। विजय हजारे ट्रॉफी के इस सीजन में उन्होंने छह मैचों में 69.67 के औसत से 418 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 96.31 का रहा है। उन्होंने घरेलू मैचों में मध्यप्रदेश के लिए लगातार अच्छा खेल दिखाया है। इस साल विजय हजारे ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में वो चौथे स्थान पर रहे हैं और मेगा ऑक्शन में उन्हें इसका ईनाम मिल सकता है। 
विज्ञापन

यश ठाकुर 

IPL Mega Auction Prashant Chopra, rinku Singh and Yash Thakur can get IPL call up after successful vijay hazare Trophy
यश ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया
बंगाल के के गेंदबाज यश ठाकुर के लिए भी यह साल बेहद खास रहा है। उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी के सात मैचों में 18 विकेट लिए हैं। वो इस सीजन सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी हैं। इस सीजन में उन्होंने एक मैच में पांच विकेट लेने का कारनामा भी किया है। 23 साल के यश ने अपनी गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया है। उन्हें मेगा ऑक्शन में सभी टीमें अपने साथ जोड़ने की कोशिश करेंगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed