{"_id":"629db04709f37f2c657c44e1","slug":"ipl-tv-rating-falls-by-30-percent-in-2022-know-why-viewers-did-not-liked-this-ipl-season","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2022 TV Rating: आईपीएल की टीवी रेटिंग 30 फीसदी तक गिरी, जानें क्यों दर्शकों को नहीं रास आया यह सीजन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2022 TV Rating: आईपीएल की टीवी रेटिंग 30 फीसदी तक गिरी, जानें क्यों दर्शकों को नहीं रास आया यह सीजन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Mon, 06 Jun 2022 03:51 PM IST
सार
इस साल आईपीएल की टीवी रेटिंग 30 फीसदी तक गिर गई। टूर्नामेंट की शुरुआत में यह आंकड़ा 35 फीसदी था, जो बाद में कम हुआ। यहां हम आईपीएल की लोकप्रियता कम होने की वजह बता रहे हैं। मैचों की संख्या बढ़ना और स्टार खिलाड़ियों का फ्लॉप शो इसमें से प्रमुख है।
विज्ञापन
1 of 11
फाइनल मैच के दौरान गुजरात टाइटंस की टीम
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आईपीएल 2022 में गुजरात टाइटंस को चैंपियन बनाकर हार्दिक पांड्या ने भले ही अच्छी-खासी लोकप्रियता हासिल को हो, लेकिन इस साल आईपीएल की लोकप्रियता में भारी कमी आई है। शुरुआती चार हफ्तों में आईपीएल के दर्शको में 35 फीसदी और बाद में 30 फीसदी तक गिरावट दर्ज की गई। आईपीएल के इतिहास में पहली बार दर्शकों की संख्या में इतनी कमी आई है। पिछले सालों की तुलना में कम लोगों ने टीवी पर आईपीएल के मैच देखे हैं। इस साल इस टूर्नामेंट में दो नई टीमें शामिल की गईं। इसके बाद माना जा रहा था कि दर्शकों की संख्या में बढ़ोत्तरी होगी और लोग ज्यादा से ज्यादा मैच देखेंगे। हालांकि, इसके उलट दर्शकों की संख्या में कई आई। इसके बाद सवाल उठ रहे हैं कि आखिर क्यों दर्शकों को आईपीएल के मैच नहीं पसंद आए। यहां हम इसी सवाल का जवाब जानने की कोशिश करेंगे।
आईपीएल में दर्शकों की संख्या कम होने की सबसे बड़ी वजह स्टार खिलाड़ियों का फ्लॉप शो रहा है। इस सीजन महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ियों का बल्ला खामोश रहा। चेन्नई और मुंबई जैसी लोकप्रिय टीमें कुछ खास नहीं कर पाईं। इसी वजह से दर्शकों ने आईपीएल का यह सीजन पहले जैसी रुचि के साथ नहीं देखा।
1. 18 महीने में चौथी बार आईपीएल का आयोजन
2 of 11
आईपीएल 2022 समापन समारोह
- फोटो : IPL/BCCI
हर साल अप्रैल और मई के महीने में आईपीएल खेला जाता है, लेकिन कोरोना महामारी के आने के बाद 2020 में इस टूर्नामेंट को स्थगित करना पड़ा। इसके बाद 2021 में आईपीएल शुरू तो समय पर हुआ, लेकिन इसे खत्म होने में कई महीने लग गए। अक्तूबर में आईपीएल 2021 का फाइनल खेला गया और पांच महीने बाद आईपीएल 2022 शुरू हो गया। 2021 का आईपीएल दो हिस्सों में हुआ। इस वजह से पिछले 18 महीने के अंदर चार बार आईपीएल का आयोजन हो चुका है और दर्शकों की रुचि इस टूर्नामेंट से कम हुई है।
2. दो नई टीमों के आने से मैच बढ़े, टूर्नामेंट नीरस हुआ
3 of 11
लखनऊ के कप्तान राहुल और गुजरात के कप्तान हार्दिक
- फोटो : twitter@IPL
आईपीएल में दो नई टीमों के आने के बाद माना जा रहा था कि दर्शकों की संख्या में इजाफा होगा, लेकिन हुआ इसका उल्टा। दर्शक कम हो गए। दो नई टीमों के आने से मेगा ऑक्शन हुआ और पुरानी टीमें सिर्फ चार खिलाड़ियों को रीटेन कर पाईं। नीलामी खत्म होने के बाद हर टीम नई हो चुकी थी। 60 मैचों का टूर्नामेंट 74 मैच का हो गया। दर्शकों के पसंदीदा खिलाड़ी बंट गए और उन्हें टूर्नामेंट का फॉर्मेट समझने में ही परेशानी होने लगी। इसी वजह से लोगों ने मैच देखना कम कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3. धोनी-कोहली का फ्लॉप शो
4 of 11
विराट कोहली और महेंन्द्र सिंह धोनी
- फोटो : IPL/BCCI
विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी विश्व क्रिकेट के सबसे बड़े खिलाड़ियों में से एक हैं। ये दोनों अब तक अपनी आईपीएल टीम के कप्तान थे, लेकिन इस बार दोनों ने ही कप्तानी छोड़ दी। धोनी बाद में कप्तान बने, लेकिन बल्ले के साथ दोनों का प्रदर्शन बहुत खराब रहा है। इसी वजह से इन खिलाड़ियों के लाखों फैंस अब आईपीएल देखना पसंद नहीं करते हैं। भारत के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा भी इस सीजन बल्ले से कोई कमाल नहीं कर पाए।
विज्ञापन
4. चेन्नई और मुंबई जैसी लोकप्रिय टीमों का खराब प्रदर्शन
5 of 11
मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स
- फोटो : IPL/BCCI
चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस आईपीएल की दो सबसे सफल और लोकप्रिय टीमें हैं। इन टीमों के फैंस की संख्या सबसे ज्यादा है। इस सीजन इन्हीं दो टीमों का प्रदर्शन सबसे खराब रहा है। मुंबई आईपीएल इतिहास में पहली बार दसवें पायदान पर रही। वहीं, चेन्नई सिर्फ दूसरी बार प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई। ये दोनों टीमें सबसे पहले प्लेऑफ की रेस से बाहर हुई थीं और इन दोनों टीमों के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें खत्म होने के बाद फैंस ने आईपीएल देखना बंद कर दिया।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।