{"_id":"5cd15c32bdec22075a3bcb98","slug":"ishant-sharma-standby-for-world-cup-2019-after-rishabh-and-rayudu","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पंत-रायुडू के बाद खुली ईशांत शर्मा की किस्मत, मिल सकता है विश्व कप खेलने का टिकट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पंत-रायुडू के बाद खुली ईशांत शर्मा की किस्मत, मिल सकता है विश्व कप खेलने का टिकट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sumit kumar
Updated Tue, 07 May 2019 03:53 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
ईशांत शर्मा और एमएस धोनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा की आईपीएल में दमदार गेंदबाजी की तर्ज पर उन्हें विश्व कप में खेलने का मौका मिल सकता है। ऋषभ पंत, नवदीप सैनी और अंबाति रायुडू के बाद अब ईशांत को रिजर्व कैटेगरी में डाल दिया गया है। बता दें कि ईशांत ने अपने पूरे करियर में कभी विश्व कप नहीं खेला है।
2 of 5
एमएस धोनी और ईशांत शर्मा
30 मई से इंग्लैंड में शुरू होने वाले विश्व कप 2019 में ईशांत बतौर सीमर टीम इंडिया की दूसरी पसंद हो सकते हैं। इस लिस्ट में उनसे पहले नवदीप सैनी का नाम है। हालांकि इंग्लिश कंडीशन में गेंदबाजी करने की वजह से ईशांत को मौका मिल सकता है।
3 of 5
Ishant Sharma
इंडियन टी-20 लीग के मौजूदा सीजन में गेंदबाज ने अब तक 10 मैच खेले हैं जिनमें उन्होंने 7.65 के बेहतरीन इकॉनमी रेट से 10 विकेट चटकाए हैं। वहीं 115 वन-डे मैचों में गेंदबाज के नाम 80 विकेट दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ईशांत शर्मा और शेन वॉटसन
- फोटो : सोशल मीडिया
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा इंडियन टी-20 लीग में गजब का प्रदर्श कर रहे हैं। 10 विकेट चटकाने वाले ईशांत ने अपनी टीम दिल्ली कैपिटल्स को प्लेऑफ में पहुंचाने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई है।
विज्ञापन
5 of 5
team india
विश्व कप 2019 के लिए चयनकर्ता चाहें तो एक सप्ताह पहले भी स्क्वाड में फेरबदल कर सकते हैं। ऐसे में रायुडू, सैनी, पंत और ईशांत की किस्मत खुल सकती है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।