{"_id":"686d2d4f98111065a200ce24","slug":"jasprit-bumrah-looked-all-set-for-a-return-to-action-has-extensive-session-at-india-nets-before-lord-s-test-2025-07-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: लॉर्ड्स टेस्ट में वापसी के लिए तैयार जसप्रीत बुमराह, नेट्स पर जमकर बहाया पसीना; किया कड़ा अभ्यास","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: लॉर्ड्स टेस्ट में वापसी के लिए तैयार जसप्रीत बुमराह, नेट्स पर जमकर बहाया पसीना; किया कड़ा अभ्यास
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 08 Jul 2025 08:08 PM IST
सार
बुमराह तीसरे टेस्ट मैच की तैयारियों में जुट गए हैं और उन्होंने नेट्स सत्र के दौरान जमकर पसीना बहाया है। उन्होंने करीब 45 मिनट तक गेंदबाजी की और फिर लेफ्ट ऑर्म स्पिनर और थ्रोडाउन विशेषज्ञ के साथ बल्लेबाजी अभ्यास भी किया।
विज्ञापन
1 of 5
भारतीय टीम
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ 10 जुलाई से लॉर्ड्स में होने में तीसरे टेस्ट मैच में वापसी के लिए पूरी तरह तैयार हैं। बुमराह कार्यभार प्रबंध के चलते बर्मिंघम में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में नहीं खेले थे, लेकिन मैच के बाद कप्तान शुभमन गिल ने इस बात की पुष्टि कर दी थी कि वह तीसरे टेस्ट के लिए प्लेइंग-11 में शामिल होंगे।
2 of 5
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : PTI
गेंदबाजी के बाद बल्लेबाज अभ्यास भी किया
बुमराह भी तीसरे टेस्ट मैच की तैयारियों में जुट गए हैं और उन्होंने नेट्स सत्र के दौरान जमकर पसीना बहाया है। उन्होंने करीब 45 मिनट तक गेंदबाजी की और फिर लेफ्ट ऑर्म स्पिनर और थ्रोडाउन विशेषज्ञ के साथ बल्लेबाजी अभ्यास भी किया। बुमराह ने सीरीज शुरू होने से पहले बताया था कि वह इस दौरे पर सिर्फ तीन टेस्ट मैच ही खेलेंगे। बुमराह लीड्स में खेले गए पहले टेस्ट में खेले थे, लेकिन दूसरे टेस्ट मैच में उन्हें आराम दिया गया था। भारत ने दूसरा टेस्ट मैच जीतकर पांच मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी हासिल कर ली है।
3 of 5
भारतीय टीम
- फोटो : PTI
खिलाड़ियों के साथ चर्चा करते नजर आए बुमराह
तीसरे टेस्ट मैच से पहले भारत ने पहले ट्रेनिंग सत्र में हिस्सा लिया। इस दौरान बुमराह काफी सकारात्मक दिखे और लगातार टीम के साथी खिलाड़ियों के साथ चर्चा करते नजर आए। यह लगभग तय है कि प्रसिद्ध कृष्णा की जगह बुमराह को प्लेइंग-11 में शामिल किया जाएगा। बुमराह ने पूरी क्षमता के साथ ट्रेनिंग सत्र में हिस्सा लिया, लेकिन उनसे भी ज्यादा मेहनत अर्शदीप सिंह ने की। अर्शदीप करीब एक घंटे तक दौड़ते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
भारतीय टीम
- फोटो : PTI
कुछ खिलाड़ियों ने नहीं लिया हिस्सा
माना जा रहा है कि बर्मिंघम की तुलना में लॉर्ड्स की पिच बल्लेबाजों के लिए चुनौतीपूर्ण रहेगी। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या भारतीय टीम एजबेस्टन की तरह प्लेइंग-11 रखेगी जिसमें दो स्पिनर, तीन गेंदबाज और चौथे तेज गेंदबाज के विकल्प के रूप में नीतीश रेड्डी रहेंगे। कप्तान गिल, केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत, आकाश दीप और मोहम्मद सिराज उन खिलाड़ियों में शामिल थे जिन्होंने ट्रेनिंग सीजन में हिस्सा नहीं लिया।
विज्ञापन
5 of 5
भारतीय टीम
- फोटो : PTI
सिराज पहले दोनों मैचों में प्लेइंग-11 का हिस्सा रहे और भारतीय गेंदबाजों में उन्होंने सबसे ज्यादा ओवर फेंके। मैदान पर वह हमेशा अपना 100 प्रतिशत देते हैं और भारत के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक का कहना है कि एक समय पर उनके कार्यभार का प्रबंध करना होगा। कोटक ने कहा, वर्कलोड मैनेजमेंट सिर्फ बुमराह के लिए नहीं, बल्कि हर गेंदबाज के लिए हैं। सभी गेंदबाजों की फिटनेस और उनके मुद्दे अलग हैं, लेकिन मेरे ख्याल से मैचों के बीच में काफी आराम मिल रहा है। तीसरे टेस्ट के बाद काफी लंबा समय है, लेकिन सिराज ऐसे हैं जिन्होंने काफी गेंदबाजी की है। सिराज का वर्कलोड मैनेजमेंट इस बात पर निर्भर करता है कि कितना भार वह उठा पा रहे हैं। हमारे गेंदबाजी कोच एएनसी इसे देख रहे हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।