फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top News: खेमका हत्याकांड में बड़ा खुलासा, एक्स को भारत की फटकार, ब्राजील में पीएम मोदी; दिनभर की सुर्खियां

Tue, 08 Jul 2025 07:21 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 08 Jul 2025 07:21 PM IST
विज्ञापन
top news headline today important and big news stories
दिन की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
 बिहार पुलिस ने उद्योगपति गोपाल खेमका की हत्या के मामले को सुलझाने का दावा किया है और खुलासा किया है कि उनकी हत्या जमीन और क्लब विवाद के कारण हुई थी। उधर, भारत सरकार ने भारत सरकार ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट 'एक्स' के इस दावे को सिरे खारिज कर दिया है कि उसने 3 जुलाई को 2,000 से अधिक खातों को ब्लॉक करने का आदेश दिया था। वहीं, सुप्रीम कोर्ट में मतदाता सूची में चुनाव से पहले विशेष संशोधन की मांग वाली याचिका दायर की गई है। हिंदी-मराठी भाषा विवाद के बीच भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने मनसे प्रमुख राज ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका मकसद केवल गुंडागर्दी करना है। वहीं, भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) बी.आर. गवई ने कहा कि बाबासाहब आंबेडकर चाहते थे कि न्यायपालिका पर कार्यपालिका का दखल न हो। उधर, कोलकाता में छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले में भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा ने ममता बनर्जी सरकार पर महिला सुरक्षा को लेकर असंवेदनशीलता बरतने का आरोप लगाया। वहीं, दवा नियामक ने 17 दवाओं की सूची जारी की है, जिन्हें कूड़ेदान में फेंकने के बजाय टॉयलेट में फ्लश करने की सलाह दी गई है। उधर,  इस्राइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रिक्स सम्मेलन में भाग लेने के बाद ब्रासीलिया पहुंचे हैं। अमर उजाला के इस लिंक पर पढ़ें देश-दुनिया, शिक्षा,  मनोरंजन, व्यापार, राजनीति से जुड़ी अहम खबरें.. 
top news headline today important and big news stories
बिहार डीजीपी विनय कुमार ने पुलिस मुख्यालय में प्रेस वार्ता की। - फोटो : अमर उजाला
 Gopal Khemka: जमीन और बांकीपुर क्लब के विवाद के कारण हुई गोपाल खेमका की हत्या, बिहार पुलिस ने किया खुलासा
उद्योगपति गोपाल खेमका मर्डर केस का बिहार पुलिस ने उद्भेदन कर दिया है। बिहार पुलिस की ओर से बताया गया कि जमीन विवाद के कारण गोपाल खेमका की हत्या की गई। इस केस का मास्टरमाइंड अशोक साव था। उसने ही डेढ़ महीना पहले हत्या की साजिश रची थी। मंगलवार को डीजीपी विनय कुमार, एडीजी ऑपरेशन कुंदन कृष्णन, पटना रेंज के आईजी जितेंद्र राणा, एसएसपी कार्तिकेय शर्मा, सिटी एसपी सेंट्रल दीक्षा ने संयुक्त रूप से प्रेस कांफ्रेंस किया। आइए जानते हैं बिहार के इस हाईप्रोफाइल मर्डर पर पुलिस ने क्या-क्या खुलासा किया। पढ़ें पूरी खबर
top news headline today important and big news stories
x - फोटो : अमर उजाला

'खातों पर बैन का नया आदेश जारी नहीं किया, अनब्लॉक करने में X को 21 घंटे से ज्यादा वक्त लगा', भारत की दो-टूक
भारत सरकार ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट 'एक्स' के इस दावे को सिरे खारिज कर दिया है कि उसने 3 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी रॉयटर्स समेत 2,000 से अधिक खातों को ब्लॉक करने का आदेश दिया था। विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए एक आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा कि कोई नया ब्लॉकिंग आदेश नहीं जारी किया गया था और सरकार का रॉयटर्स और रॉयटर्सवर्ल्ड सहित किसी भी प्रमुख अंतरराष्ट्रीय समाचार चैनल को ब्लॉक करने का कोई इरादा नहीं है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
top news headline today important and big news stories
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : एएनआई (फाइल)
Supreme Court: देश में हर चुनाव से पहले मतदाता सूची में संशोधन की मांग, सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई याचिका
सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर कर देश में खास तौर पर संसदीय, राज्य विधानसभा और स्थानीय निकाय चुनावों से पहले मतदाता सूची में विशेष गहन संशोधन (एसआईआर) की मांग की गई है। जस्टिस सुधांशु धूलिया और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ ने मंगलवार को याचिकाकर्ता अश्विनी उपाध्याय से कहा कि मामले को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने से पहले प्रक्रियागत खामियों को दूर करें। इस पर याचिकाकर्ता ने याचिका पर 10 जुलाई को सुनवाई करने की मांग की, जब अन्य याचिकाओं पर सुनवाई होगी। याचिका में भारत के चुनाव आयोग को एसआईआर करने का निर्देश देने की मांग की गई है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि केवल भारतीय नागरिक ही राजनीति और नीति तय करें, न कि अवैध विदेशी घुसपैठिए। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
top news headline today important and big news stories
निशिकांत दुबे, राज ठाकरे - फोटो : पीटीआई/एएनआई
Hindi-Marathi Row: भाषा विवाद के बीच निशिकांत दुबे का राज ठाकरे पर हमला; बोले- कभी यूपी-बिहार आओ, तुम्हें...
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद निशिकांत दुबे ने मंगलवार को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे पर हमला बोला। यह बयान राज्य में हिंदी-मराठी भाषा विवाद के बीच मनसे कार्यकर्ताओं की ओर से की गई कथित हिंसा और तोड़फोड़ की घटनाओं के सामने आने के बाद आया है। निशिकांत दुबे ने 2007 की एक घटना का हवाला दिया, जिसका कथित तौर पर विकीलीक्स में जिक्र किया गया था। इसमें बताया गया था कि मनसे कार्यकर्ताओं ने बिहार के एक छात्र पर हमला किया। दुबे ने कहा कि गुंडागर्दी ही राज ठाकरे का एकमात्र उद्देश्य है और वह यह सब मुंबई नगर निगम चुनाव हार के डर से करते हैं। पढ़ें पूरी खबर
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed