{"_id":"5a6d85b84f1c1b7e268b6c05","slug":"jhanvi-mehta-happy-to-sold-chris-lynn-for-kolkata-knight-riders","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2018 Auction: जानिए कौन है यह लड़की जो तैयार कर रही है KKR की टीम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2018 Auction: जानिए कौन है यह लड़की जो तैयार कर रही है KKR की टीम
Sun, 28 Jan 2018 02:50 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 28 Jan 2018 02:50 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Jhanvi Mehta
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आईपीएल नीलामी में इस साल फ्रैंचाइजियों के बीच एक नया चेहरा सभी का ध्यान खींच रहा है। 17 साल की यह लड़की कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड अभिनेत्री जूही चावला और केकेआर के को-ऑनर जय मेहता की बेटी ज्हानवी मेहता है।
2 of 5
Jhanvi Mehta
क्रिकेट में काफी दिलचस्पी रखने वाली ज्हानवी पहली बार आईपीएल ऑक्शन में हिस्सा ले रही है और अपनी टीम के लिए बेहतर खिलाड़ियों का चयन करने में सहयोग कर रही हैं।
3 of 5
मिचेल स्टार्क
पहले दिन की नीलामी में केकेआर ने अपने दल में कई शानदार खिलाड़ियों को शामिल किया। इनमें ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क का नाम भी शामिल है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के एक और दिग्गज खिलाड़ी क्रिस लिन को खरीदने के बाद ज्हानवी ने अपनी खुशी जाहिर की। कोलकाता नाइट राइडर्स ने क्रिस लिन को 9.60 करोड़ रुपये में खरीदा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
क्रिस लीन
क्रिस लिन को खरीदने के बाद ज्हानवी कहा, 'अब तक हुई नीलामी में क्रिस लिन उनके सबसे पसंदीदा खिलाड़ी हैं और उन्हें केकेआर में शामिल करके मैं काफी खुश हूं। यह बल्लेबाज अपनी टीम के लिए लंबे-लंबे छक्के लगाता है। आईपीएल में उनके प्रदर्शन से टीम को काफी उम्मीदें हैं।'
विज्ञापन
5 of 5
Jhanvi Mehta
जय मेहता ने कहा, 'क्रिकेट को काफी करीब से समझने वाली ज्हानवी केकेआर के लिए किसी 'लेडी लक' से कम नहीं।' उन्होंने बताया कि ज्हानवी फिलहाल इंग्लैंड में रहकर अपनी पढ़ाई पूरी कर रही हैं। आईपीएल नीलामी में हिस्सा लेने के लिए वह इन दिनों भारत आई हुई हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।