{"_id":"5d666b7f8ebc3e012d67e069","slug":"jofra-archer-bouncer-reminds-steve-smith-of-difficult-old-memories","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जोफ्रा आर्चर की गेंद पर बेहोश हुए स्मिथ तो याद आया पुराना साथी, बाउंसर से हुई थी मौत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
जोफ्रा आर्चर की गेंद पर बेहोश हुए स्मिथ तो याद आया पुराना साथी, बाउंसर से हुई थी मौत
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 29 Aug 2019 08:20 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
स्टीव स्मिथ/ह्यूज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ऑस्ट्रेलिया के स्टार खिलाड़ी और पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ ने चौथे टेस्ट में वापसी के लिए तैयार हैं। दूसरे टेस्ट में आर्चर की शॉट गेंद पर बेहोश होने वाले स्मिथ ने कहा है कि उनकी जिंदगी और खेल में इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा।
2 of 4
फिलिप ह्यूज
- फोटो : Telegraph
हालांकि स्मिथ ने माना कि आर्चर की खतरनाक गेंद गले पर लगने के बाद उन्हें अपने पुराने साथी की याद आई थी। स्मिथ के पुराने साथी और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर फिलिप ह्यूज की मौत 2014 में शेफील्ड शील्ड मैच के दौरान बाउंसर लगने से हो गई थी। उस हादसे के बाद ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के साथ-साथ दुनियाभर में लोग निराश और परेशान हो गए थे।
3 of 4
स्टीव स्मिथ इंजरी
- फोटो : सोशल मीडिया
एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की एक पटकी हुई तेज गेंद स्मिथ के गले पर लगी थी, इसके बाद स्मिथ पिच पर गिर गए थे और फिर उन्हें बाहर ले जाया गया था। हालांकि बाद में स्मिथ बल्लेबाजी करने उतरे थे लेकिन उन्हें तीसरे टेस्ट में आराम दे दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
स्टीव स्मिथ
- फोटो : सोशल मीडिया
स्मिथ ने बताया कि चोट लगने के बाद उन्हें सबसे पहले वो पुरानी बात याद आई थी। लेकिन बाद में उन्हें लगा कि वो ठीक हैं। वो थोड़े परेशान हो गए थे लेकिन फिर बाद में मानसिक रूप से ठीक हो गए थे। स्मिथ ने कहा कि आर्चर की बाउंसर के बावजूद वो उनसे डरे नहीं हैं और उनके खेल में कोई भी बदलाव नहीं आएगा।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।