{"_id":"5a2974ed4f1c1bc45b8bab38","slug":"jonty-rhodes-leaves-mumbai-indians-after-nine-seasons","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आईपीएल से पहले मुंबई इंडियन्स ने अपने सबसे स्पेशल व्यक्ति से 9 साल पुराना रिश्ता तोड़ा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
आईपीएल से पहले मुंबई इंडियन्स ने अपने सबसे स्पेशल व्यक्ति से 9 साल पुराना रिश्ता तोड़ा
Sat, 09 Dec 2017 07:55 AM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
Updated Sat, 09 Dec 2017 07:55 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
मुंबई इंडियंस
- फोटो : Sportskeeda.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मुंबई इंडियंस ने अपने फील्डिंग कोच जोंटी रोड्स के साथ करार खत्म कर लिए हैं। दक्षिण अफ्रीका के महान फिल्डर जोंटी रोड्स के स्थान पर तीन बार की चैंपियंस मुंबई इंडियंस ने 2018 के आईपीएल सीजन के लिए न्यूजीलैंड के जेम्स पैम्मेंट के साथ करार किया है।
2 of 5
जोंटी रोड्स
- फोटो : espn
फ्रेंचाइजी द्वारा जारी किए गए बयान के मुताबिक रोड्स अपने व्यवसाय के लिए ज्यादा समय देना चाहते हैं। टीम के मालिक आकाश अंबानी ने जोंटी रोड्स की सराहना करते हुए कहा कि टीम की सफलता में उनका अहम योगदान रहा है।
3 of 5
जोंटी रोड्स
- फोटो : Deccan Chronicle
मुंबई ने आईपीएल के 10वें सीजन यानी आईपीएल-2017 का खिताब अपने नाम किया था। अपने बयान में उन्होंने कहा, 'रोड्स मुंबई इंडियंस के मजबूत स्तंभ रहे हैं। उनके योगदान को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। हम उनके फैसले का सम्मान करते हैं और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं। वह हमेशा मुंबई इंडियंस के परिवार का हिस्सा रहेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मुंबई इंडियंस
एजेंसी के मुताबिक नए फील्डिंग कोच के बारे में मुंबई इंडियंस ने कहा, 'हम जेम्स पेम्मेंट का टीम में स्वागत करते हैं। उनके पास अंतरराष्ट्रीय स्तर का अनुभव है। उन्होंने न्यूजीलैंड क्रिकेट के साथ काम भी किया है।'
विज्ञापन
5 of 5
जेम्स पैम्मेंट
- फोटो : CricTracker
इस दौरान जेम्स पैम्मेंट ने कहा, 'यह मेरे लिए चुनौती है और साथ ही मेरे लिए यह मौका है कि मैं रोड्स जैसे शानदार खिलाड़ी की जिम्मेदारियों को पूरा कर सकूं।' बता दें कि मुंबई इंडियंस तीन बार अपने नाम आईपीएल चैंपियंस का खिताब जीत चुकी है। मुंबई इंडियंस ने साल 2013, 2015 और 2017 में आईपीएल का खिताब जीता था।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।