फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मयंक-पुजारा का मजाक उड़ाकर पछताए ऑस्ट्रेलियाई कमेंटेटर, पत्र लिखकर मांगी माफी

Sun, 30 Dec 2018 08:07 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Sun, 30 Dec 2018 08:07 PM IST
विज्ञापन
Kerry O Keeffe pens open apology letter to Indian fans and players
kerry o keefe

आलोचकों के निशाने पर चल रहे ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर से कमेंटेटर बने केरी ओकीफी ने रविवार को भारतीय प्रशंसकों और खिलाड़ियों को खुला पत्र लिखकर तीसरे टेस्ट मैच के दौरान की गई अपनी विवादास्पद टिप्पणियों के लिए माफी मांगी।

Kerry O Keeffe pens open apology letter to Indian fans and players
Mayank Agarwal, Kerry O'Keeffe

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बाक्सिंग डे टेस्ट मैच के दौरान अपनी नस्लवादी मजाकिया टिप्पणियों के कारण ओकीफी को काफी आलोचना झेलनी पड़ी। उन्होंने कहा कि उनके मजाक का गलत अर्थ निकाला गया और उनके इरादे भारतीय क्रिकेट का 'अपमान' करना नहीं था। ओकीफी ने कहा कि कमेंट्री के दौरान की गई अपनी टिप्पणियों पर मिली प्रतिक्रियाओं से वह टूट गये हैं। उनकी टिप्पणियों को भारतीय प्रशंसकों और मीडिया ने अपमानजनक और यहां तक कि नस्ली करार दिया है।

Kerry O Keeffe pens open apology letter to Indian fans and players
kerry o keefe

उन्होंने खुले पत्र में लिखा, 'ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच हाल में समाप्त हुए तीसरे टेस्ट मैच के दौरान फॉक्स क्रिकेट पर अपनी टिप्पणियों पर मिली प्रतिक्रिया से मैं टूट चुका हूं। मैं इस बात पर आ रहा हूं कि किस तरह से इन शब्दों की नकारात्मक व्याख्या कर दी गई।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Kerry O Keeffe pens open apology letter to Indian fans and players
टेस्ट मैच खेलते मयंक अग्रवाल

ओकीफी ने कहा, 'जिस तरह की व्याख्या की गई मैं वैसा नहीं हूं। कमेंट्री की मेरी शैली में गंभीर विश्लेषण के बीच में कुछ हल्की फुल्की टिप्पणियां करना शामिल है।' इस कमेंटेटर ने भारत की तरफ से पदार्पण कर रहे मयंक अग्रवाल के रणजी ट्राफी में लगाये गये तिहरे शतक के बारे में कहा था कि उन्होंने शायद यह पारी 'जालंधर रेलवे कैंटीन स्टॉफ'के खिलाफ खेली थी। इसके लिए उनकी कड़ी आलोचना हुई।

विज्ञापन
Kerry O Keeffe pens open apology letter to Indian fans and players
kerry o keefe and cheteshwar pujara

ओकीफी ने कहा, 'मैं निश्चित तौर पर भारतीय क्रिकेट का अपमान नहीं कर रहा था जहां का मैंने स्कूली छात्र के रूप में दौरा किया था और जिसकी क्रिकेट प्रेमी देश के रूप में मेरे लिए सबसे बड़ी प्रेरणा है।' चेतेश्वर पुजारा और रविंद्र जडेजा के नामों का मजाक उड़ाने पर भी ओकीफी की आलोचना हुई थी। उन्होंने इसके लिए भी माफी मांगते हुए कहा कि उनका इरादा इन दो दिग्गज खिलाड़ियों का मजाक उड़ाना नहीं था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed