{"_id":"586a545e4f1c1b0f781585dc","slug":"kevin-pietersen-uses-special-bat-to-stop-animal-poachin","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अपने बल्ले से जानवरों को बचाता नजर आएगा आईपीएल का यह बड़ा सितारा ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अपने बल्ले से जानवरों को बचाता नजर आएगा आईपीएल का यह बड़ा सितारा
Tue, 03 Jan 2017 03:34 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 03 Jan 2017 03:34 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
क्रिकेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बैश लीग का मौजूदा सीजन खेल से ज्यादा खिलाड़ियों द्वारा उपयोग किए जाने वाले बल्ले की वजह से सुर्खियां बटोर रहा है। वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर आंद्रे रसेल द्वारा काले बल्ले का इस्तेमाल किए जाने की खबर दुनिया भर में आग की तरह फैल गई थी। इसके बाद इस बल्ले के उपयोग पर उन्होंने पाबंदी लगा दी थी। लेकिन बाद में कुछ शर्तों के बाद रसेल को काले बल्ले के इस्तेमाल की अनुमति मिल गई थी।
बिग बैश लीग: रसेल के बाद केविन पीटरसन के बल्ले ने बटोरी सुर्खियां
2 of 4
केविन पीटरसन
- फोटो : twitter
नए साल में इंग्लैंड के ऑलराउंडर केविन पीटरसन का बल्ला सुर्खियों में है। पीटरसन के बल्ले के सुर्खियों में होने का कारण उनके बल्ले पर लगा स्टिकर है। स्पार्टन के बल्ले पर गेंडे की तस्वीर लगी थी। उन्होंने अपने बल्ले पर यह तस्वीर एक खास कारण से लगाई है।
बिग बैश लीग: रसेल के बाद केविन पीटरसन के बल्ले ने बटोरी सुर्खियां
3 of 4
केेविन पीटरसन
- फोटो : twitter
अपने बल्ले पर लगे गेंडों के स्टिकर के बारे में मेलबर्न रेनग्रेड्स के खिलाफ खेले जाने वाले मैच से पहले पीटरसन ने कहा कि मैं कल मैं एमसीजी के मैदान पर गेंडों के लिए बल्लेबाजी करूंगा। इन खूबसूरत जानवरों के शिकार की खबर मुझे विचलित कर देती है मैं इनके शिकार के खिलाफ हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
बिग बैश लीग: रसेल के बाद केविन पीटरसन के बल्ले ने बटोरी सुर्खियां
4 of 4
केविन पीटरसन
- फोटो : twitter
दक्षिण अफ्रीका में जन्मे केविन पीटरसन ने बल्लेबाजी के लिए जाने से पहले प्रशंसकों से इस काम में उनका सहयोग करने की अपील की। केपी ने नए साल पर ट्वीट किया" नव वर्ष की शुभकामनाएं! इस नए साल का थोड़ा सा समय किसी जरूरतमंद के नाम करने का ख्याल कैसा है? मैं इसके लिए गेंडों को चुन रहा हूं। #हेल्पआवरराइनो। पीटरसन गेंडों को बचाने के लिए दक्षिण अफ्रीका की एक सामाजिक संस्था के साथ काम कर रहे हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।