{"_id":"586a90e74f1c1b1c7e158576","slug":"australia-will-prepare-in-icc-academy-dubai-before-tour-of-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अश्विन और जडेजा का सामना करने के लिए ऑस्ट्रेलिया ने बनाया स्पेशल प्लान ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अश्विन और जडेजा का सामना करने के लिए ऑस्ट्रेलिया ने बनाया स्पेशल प्लान
Tue, 03 Jan 2017 03:25 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 03 Jan 2017 03:25 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली स्टीव स्मिथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिंदी में एक कहावत है कि दूध का जला छाछ भी फूंक फूंक कप पीता है। यानी एक बार चोट खाने वाला व्यक्ति ज्यादा संभलकर चलने लगता है। श्रीलंका दौरे पर साल 2016 में आयोजित टेस्ट सीरीज में स्टीव स्मिथ की टीम को 3-0 के अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। इस हार से सबक लेते हुए कंगारू खिलाड़ी भारत दौरे पर किसी तरह की कोर कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं।
अश्विन और जडेजा का सामना करने के लिए ऑस्ट्रेलिया ने बनाया स्पेशल प्लान
2 of 5
स्टीव स्मिथ
- फोटो : Reuters
भारत दौरे पर आने से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम दुबई स्थित आईसीसी अकादमी में पसीना बहाएगी। भारतीय उपमहाद्वीप में अभ्यास के दौरान मुहैया की जाने वाली पिचों से किसी मेहमान टीम के खिलाड़ियों को उतना लाभ नहीं मिल पाता है जिसका फायदा उन्हें मैचों के दौरान हो, ऐसा ही कुछ सोचकर ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारत दौरे से पहले दुबई स्थिति आईसीसी एकेडमी में प्रशिक्षण लेने का फैसला किया है।
अश्विन और जडेजा का सामना करने के लिए ऑस्ट्रेलिया ने बनाया स्पेशल प्लान
3 of 5
स्टीव स्मिथ
स्टीव स्मिथ के नेतृत्व वाली ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम का एशिया में पिछला रिकॉर्ड बेहद खराब रहा है। पिछली तीन सीरीजों में कंगारू टीम को 9 टेस्ट मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने साल 2004 में आखिरी बार भारतीय सरजमीं पर जीत का स्वाद चखा था। ऑस्ट्रेलियाई टीम पिछले 12 साल से एक जीत की राह देख रही है। भारत के पिछले दौरे पर ऑस्ट्रेलिया को 4-0 से मात मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
अश्विन और जडेजा का सामना करने के लिए ऑस्ट्रेलिया ने बनाया स्पेशल प्लान
4 of 5
पिकाडली स्क्वेयर मॉल
दुबई स्थित आईसीसी एकेडमी में तकरीबन 30 पिचें हैं, जिन्हें विश्व के अलग-अलग हिस्सों से लाई गई मिट्टी से बनाया गया है। इन पिचों पर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को स्पिन के खिलाफ अभ्यास करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
अश्विन और जडेजा का सामना करने के लिए ऑस्ट्रेलिया ने बनाया स्पेशल प्लान
5 of 5
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के कार्यकारी महाप्रबन्धक पैट हॉवर्ड ने बताया कि भारत में सब जगह एक जैसा होना आसान नहीं है। दुबई में अलग तरह की पिचों पर तैयारी हो सकेगी। आईसीसी ने अच्छा कार्य किया है, हमें अलग-अलग पिचें मिलेंगी। ये सिर्फ स्पिन पिचों की ही बात नहीं है। ये एक मानसिकता की बात है। हम जो करने जा रहे हैं, इसकी कॉपी नहीं की जा सकती। यह सिर्फ मन की तसल्ली की बात है। ऐसा नहीं है कि हम वहां जाकर रविचंद्रन अश्विन और रविन्द्र जडेजा के सामने अभ्यास कर पाएंगे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।