फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

युवराज सिंह के लिए बोली लगाएगा KKR, इसलिए क्रिस लिन को किया टीम से बाहर

Wed, 20 Nov 2019 03:33 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Wed, 20 Nov 2019 03:33 PM IST
विज्ञापन
KKR to bid for Yuvraj Singh CE0 Venky Mysore gets cheeky after yuvi questions Chris Lynn ouster
युवराज सिंह-शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

इंडियन प्रीमीयर लीग की फ्रेंचाइजी टीम कोलकाता नाईट राइडर्स 2020 आईपीएल के लिए युवराज सिंह को अपनी टीम में शामिल कर सकती है। आईपीएल को 13वें सीजन के लिए अगले महीने होने वाले ऑक्शन में केकेआर युवराज सिंह पर बोली लगा सकती है। इसके संकेत केकेआर के सीईओ ने दिया है।

KKR to bid for Yuvraj Singh CE0 Venky Mysore gets cheeky after yuvi questions Chris Lynn ouster
क्रिस लीन

केकेआर ने हाल ही में संपन्न हुई रीलिज प्रक्रिया में कई खिलाड़ियों को टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया। इसमें सबसे बड़ा नाम है ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज क्रिस लीन का। इधर केकेआर ने उन्हें टीम से बाहर किया, उधर अबुधाबी में युवराज सिंह के साथ टी-10 लीग खेल रहे क्रिस लीन 30 गेंदों में 91 रन की तूफानी पारी खेलकर तहलका मचा दिया। इसके बाद युवराज सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कोलकाता नाइट राइडर्स पर तंज कसते हुए कहा था क्रिस लिन को रिटेन ना कर केकेआर ने बड़ी गलती कर दी है। युवराज ने यहां तक कहा था कि मैं शाहरुख खान से इसका जिक्र करूंगा।

KKR to bid for Yuvraj Singh CE0 Venky Mysore gets cheeky after yuvi questions Chris Lynn ouster
युवराज सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

युवराज के इसी बयान पर केकेआर के सीईओ वेंकी मैसूर ने एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने संकेत दिया कि वे युवराज सिंह को अपनी टीम में शामिल कर सकते हैं। वेंकी ने अपनी ट्वीट में लिखा कि युवराज सिंह, हमने क्रिस लिन को इसलिए रिलीज किया है, ताकि हम आपके लिए ऑक्शन में बोली लगा सकें। आप दोनों चैंपियंस को हम प्यार और सम्मान करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
KKR to bid for Yuvraj Singh CE0 Venky Mysore gets cheeky after yuvi questions Chris Lynn ouster
Chris Lynn

मालूम हो कि लीन को केकेआर ने अपनी टीम से बाहर किया है और अब वो अगले सीजन के ऑक्शन में बिकेंगे। क्रिस लिन को आईपीएल 2018 से पहले केकेआर ने 9.6 करोड़ रुपये की मोटी रकम में खरीदा था। क्रिस लिन का आईपीएल रिकॉर्ड भी अच्छा है। उन्होंने आईपीएल में 41 मैचों में 140.65 के स्ट्राइक रेट से 1280 रन बनाए हैं। लिन ने आईपीएल में 10 अर्धशतक लगाए हैं और उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 93 रन है। इसके बावजूद क्रिस लिन को कोलकाता ने रीटेन नहीं किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed