{"_id":"5ccf299abdec2207554175a7","slug":"kl-rahul-create-history-big-records-during-kxip-vs-csk-ipl-2019-55-match-at-mohali","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"केएल राहुल ने बनाया कीर्तिमान, चेन्नई-पंजाब के मैच में बने ये बड़े रिकॉर्ड्स","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
केएल राहुल ने बनाया कीर्तिमान, चेन्नई-पंजाब के मैच में बने ये बड़े रिकॉर्ड्स
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Mon, 06 May 2019 08:19 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
पंजाब बनाम चेन्नई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
चेन्नई और पंजाब के बीच रविवार को खेले गए इंडियन टी-20 लीग के 55वें मुकाबले में कई बड़े रिकॉर्ड बने। चेन्नई की तरफ से सुरेश रैना ने तो वहीं पंजाब की तरफ से केएल राहुल ने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। आइए जानते हैं इस मुकाबले में कितने रिकॉर्ड बने?
2 of 6
suresh raina
पंजाब के खिलाफ खेलते हुए चेन्नई के बल्लेबाज सुरेश रैना ने नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। अब वह IPL में सबसे ज्यादा अर्धशतक जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। पंजाब के खिलाफ मैच में उन्होंने 38 गेंदों में 5 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 53 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।
3 of 6
सुरेश रैना
इस अर्धशतक के साथ रैना ने IPL में अपना 38वां अर्धशतक लगाया। इस दौरान उन्होंने शिखर धवन (157 मैच 37 अर्धशतक) को पीछे छोड़ दिया है। हालांकि, अभी भी रैना से आगे ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ खिलाड़ी डेविड वॉर्नर हैं। उन्होंने IPL में 126 मैचों में 44 अर्धशतक लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
केएल राहुल
- फोटो : पीटीआई
पंजाब के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने इस मुकाबले में चेन्नई के खिलाफ इस लीग में अब तक का सबसे तेज अर्धशतक जड़ा। लोकेश राहुल ने इस मैच में 19 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने डेविड वॉर्नर के पीछे छोड़ते हुए सीएसके के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम पर कर लिया। वॉर्नर ने वर्ष 2015 में चेन्नई के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक सिर्फ 20 गेंदों पर लगाया था। अब ये रिकॉर्ड लोकेश राहुल के नाम पर दर्ज हो गया है।
विज्ञापन
5 of 6
KL Rahul
केएल राहुल ने पावरप्ले के दौरान एक मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। चेन्नई के खिलाफ मोहाली में खेले गए इस मुकाबले में उन्होंने पावरप्ले के दौरान अपने बल्ले से 55 रन ठोक डाले। उन्होंने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, जिन्होंने इस सीजन में ही हैदराबाद में राजस्थान के खिलाफ पावरप्ले में 52 रन बनाए थे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।