किंग्स इलेवन पंजाब के ओपनर केएल राहुल से बुधवार को मुंबई इंडियंस द्वारा मिली 3 रन की शिकस्त सहन नहीं हुई। 60 गेंदों में 94 रन की उम्दा पारी खेलने वाले राहुल अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। उन्होंने मैच के बाद मिली ट्रॉफी को दर्शकों की तरफ फेंक दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
केएल राहुल हार से इतना हुए निराश, फेंक दी ट्रॉफी, वीडियो हुआ वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, राहुल को 'स्टाइलिश प्लेयर ऑफ द मैच' के खिताब से नवाजा गया था। उन्हें इसके लिए ट्रॉफी मिली थी। राहुल जब प्रेजेंटेशन सेरेमनी के बाद लौट रहे थे तो उन्होंने यह ट्रॉफी दर्शकों के बीच उछाल दी।
A post shared by @ cricshots on
बता दें कि मुंबई इंडियंस ने किरोन पोलार्ड की शानदार अर्धशतकीय पारी और जसप्रीत बुमाराह (3 विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत रोमांचक मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब को 3 रन से हराया। मुंबई ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 186 रन बनाए। जवाब में पंजाब ने 5 विकेट खोकर 183 रन ही बना सकी।
मुंबई की यह 13 मैचों में छठी जीत रही और वह 12 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं किंग्स इलेवन पंजाब 13 मैचों में 12 अंकों के बावजूद भी पॉइंट्स टेबल पर छठे स्थान पर खिसक गई है। मुंबई को बेहतर रनरेट का फायदा मिला, जिसकी वजह से वह चौथे स्थान पर पहुंच गई है।
याद हो कि किंग्स इलेवन पंजाब की इस हार से केएल राहुल को इतना बड़ा धक्का लगा कि वह पवेलियन में बैठे-बैठे रोने लगे। टीम की हार से राहुल इतने गहरे सदमे में पहुंच गए कि वह खुद पर काबू न रख सके और पवेलियन में ही रोने लगे।