{"_id":"57f8e9024f1c1b526a270153","slug":"kohli-stuck-13th-test-ton-surpasses-sachin-and-sehwag","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोहली ने जड़ा 13वां टेस्ट शतक, सचिन और सहवाग को पीछे छोड़ा ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कोहली ने जड़ा 13वां टेस्ट शतक, सचिन और सहवाग को पीछे छोड़ा
Wed, 14 Dec 2016 04:38 AM IST
नवीन चौहान / अमर उजाला, नई दिल्ली
नवीन चौहान / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 14 Dec 2016 04:38 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
विराट कोहली
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इंदौर में विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे टेस्ट के पहले दिन जैसे ही करियर का 13वां शतक पूरा किया, उन्होंने कई मामलों में सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग जैसे दिग्गजों को आंकड़ों की दौड़ में पीछे छोड़ दिया। जब सचिन तेंदुलकर ने 100वां अंतरराष्ट्रीय शतक लगाया था उस वक्त एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा था कि उनका रिकॉर्ड विराट कोहली या रोहित शर्मा में से कोई एक खिलाड़ी तोड़ सकता है।
कोहली ने शतक जड़ा 13 वां टेस्ट शतक, सचिन और सहवाग को पीछे छोड़ा
2 of 4
विराट कोहली
- फोटो : getty
सचिन के दावे को यकीन में बदलने की दिशा में विराट कोहली बढ़ चुके हैं विराट जब भी कोई शतक लगाते ही कोई न कोई नया रिकॉर्ड उनके नाम दर्ज हो जाता है। कुछ ऐसा ही विराट ने इंदौर में एक बार फिर किया। विराट ने 13 वां शतक टेस्ट करियर की 81वीं पारी में लगाया। इस तरह कोहली ने सचिन, मोहम्मद अजहरुद्दीन और सहवाग जैसे दिग्गज क्रिकेटर को पीछे छोड़ दिया, लेकिन वह सुनील गावस्कर को पीछे नहीं छोड़ सके। गावस्कर ने 13 शतक 68 पारियों में लगाए थे। सचिन तेंदुलकर ने 13 शतकों के लिए 82 पारियां खेली थीं। वहीं इतने ही शतकों के लिए अजरुद्दीन ने 86 और सहवाग ने 89 पारियां खेली थीं।
कोहली ने शतक जड़ा 13 वां टेस्ट शतक, सचिन और सहवाग को पीछे छोड़ा
3 of 4
विराट कोहली
- फोटो : getty
यह विराट कोहली का 3 साल बाद घरेलू धरती पर पहला शतक है। विराट ने 103 रनों की शतकीय पारी में 10 चौके लगाए। इससे पहले विराट ने घरेलू धरती पर फरवरी 2013 में चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में शतक जड़ा। उन्होंने यहां ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 107 रनों की पारी खेली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोहली ने शतक जड़ा 13 वां टेस्ट शतक, सचिन और सहवाग को पीछे छोड़ा
4 of 4
विराट कोहली
- फोटो : getty
विराट का यह 13वां टेस्ट शतक है लेकिन विराट वनडे में 25 शतक लगा चुके हैं। इस हिसाब से यह विराट का 38वां अंतरराष्ट्रीय शतक है। कुल अंतरराष्ट्रीय शतकों के मामले में कोहली दुनिया में 20वें स्थान पर पहुंच गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने अंतरराष्ट्रीय शतकों के मामले में पूर्व दिग्गज भारतीय खिलाड़ी सौरव गांगुली और वीरेंद्र सहवाग के 38 शतकों की बराबरी कर ली है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।