{"_id":"584e825e4f1c1b676f64987f","slug":"ashwin-is-on-the-way-of-becoming-bradman-of-bowling","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉलिंग का ब्रैडमैन बनने की राह पर हैं अश्विन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बॉलिंग का ब्रैडमैन बनने की राह पर हैं अश्विन
नवीन चौहान / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 13 Dec 2016 09:24 PM IST
विज्ञापन
डॉन ब्रैडमैनन
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुनील गावस्कर ने जब सर डॉन ब्रैडमैन के टेस्ट में 29 शतक के आंकडे को पार किया तो किसी ने उन्हें इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। बधाई के जवाब में गावस्कर ने कहा कि डॉन ने 52 टेस्ट मैचों में 29 शतक बनाए हैं। जब कोई खिलाड़ी 51 टेस्ट मैच में 30 शतक बनाएगा तब सही मायने में वह सर डॉन ब्रैडमैन के शतकों के रिकॉर्ड को टूटा माना जाएगा।
बॉलिंग का ब्रैडमैन बनने की राह पर हैं अश्विन
आर अश्विन
- फोटो : ESPN
बल्ले से तो अब तक कोई ब्रैडमैन के इस रिकॉर्ड तक नहीं पहुंच सका है लेकिन एक गेंदबाज अपनी उंगलियों के जादू से ब्रैडमैन के 29 शतकों को चुनौती दे रहा है। कहा जाता है कि मैच में गेंदबाज पांच विकेट हासिल कर ले तो वह शतक के बराबर होता है। ऐसे में आर अश्विन ब्रैडमैन के रिकॉर्ड को तोड़ने की दिशा में चल पड़े हैं। ऐस में वह 5वें टेस्ट मैच से पहले 29 या उससे ज्यादा बार पांच या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन जाएंगे।
बॉलिंग का ब्रैडमैन बनने की राह पर हैं अश्विन
अश्विन
- फोटो : getty
मुंबई में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए सीरीज के चौथे टेस्ट की दोनों पारियों में अश्विन ने 6-6 विकेट हासिल किए। इस तरह 43 टेस्ट में उन्होंने 24वीं बार पारी में पांच या उससे ज्यादा विकेट हासिल किए। इस तरह देखा जाए तो वह गेंदबाजी में ब्रैडमैन की रफ्तार से आगे बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलिंग का ब्रैडमैन बनने की राह पर हैं अश्विन
अश्विन
- फोटो : getty
पांच विकेट लेने की रफ्तार से वह भारत के कई दिग्गज खिलाड़ियों को पीछे छोड़ चुके हैं। 24 वीं बार पारी में पांच विकेट लेकर उन्होंने कपिल देव जैसे दिग्गज को भी पीछे छोड़ दिया। कपिल ने 131 टेस्ट में 23 बार पांच विकेट हासिल किए थे। वह अब केवल दो भारतीय अनिल कुंबले और हरभजन सिंह से पीछे हैं। हरभजन ने 103 टेस्ट में 25 बार और कुंबले ने 35 बार पांच विकेट हासिल किए हैं।
विज्ञापन
बॉलिंग का ब्रैडमैन बनने की राह पर हैं अश्विन
आर अश्विन
- फोटो : ESPN
विश्व क्रिकेट पर अगर नजर डाली जाए तो सबसे तेज एक पारी में 24 बार पांच या उससे अधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के सिडनी बर्न्स के नाम दर्ज है। बर्न्स ने 27 टेस्ट की 50 पारियों में 24 बार 5 विकेट हासिल किए थे। स्पिनर्स में अश्विन सबसे आगे हैं।