फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2018: KKR का सामना MI से आज, रोहित ब्रिगेड के खिलाफ रिकॉर्ड सुधारना चाहेगी कार्तिक सेना

Wed, 09 May 2018 12:24 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 09 May 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
kolkata night riders vs mumbai indians match preview in ipl 2018
kkr mumbai

कोलकाता नाइटराइडर्स का मुंबई के खिलाफ रिकॉर्ड बेहद खराब है। अगर सभी 11 सीजन की बात की जाए तो मुंबई ने 21 में से 17 मैचों में कोलकाता को हराया है। यह किसी आईपीएल टीम का खास प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ सबसे बेहतर प्रदर्शन है। केकेआर का बुधवार को उसी मुंबई इंडियंस से मुकाबला है। प्लेऑफ की रेस के लिए चल रहे घमासान के लिए दोनों ही टीमों के लिए जीत बेहद जरूरी है। ऐसे में यह मुकाबला और भी कड़ा हो गया है।



दोनों टीमों के बीच पिछला मुकाबला छह मई को मुंबई के घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम में हुआ था और तब केकेआर को 13 रन से हार का सामना करना पड़ा था। यह उसकी मुंबई के खिलाफ लगातार सातवीं हार थी। इससे पहले केकेआर ने मुंबई को 8 अप्रैल 2015 को हराया था।

kolkata night riders vs mumbai indians match preview in ipl 2018
केकेआर

केकेआर को अगर अतीत पर जीत पानी है तो सुनील नारायण को बल्ले और गेंद से महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी। पिछले मैच में नारायण ने निचले क्रम में बल्लेबाजी की थी लेकिन 182 रन का पीछा कर रही टीम को इससे मदद नहीं मिली थी। संकेत यही है कि नारायण फिर से शीर्ष क्रम में बल्लेबाजी कर टीम को आक्रामक शुरुआत दिलाने की कोशिश करेंगे। नारायण के साथ एक और मजबूत पक्ष यह है कि मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा को वह छह बार आउट कर चुके हैं लेकिन उन्हें अन्य गेंदबाजों से भी सहयोग की जरूरत है।

kolkata night riders vs mumbai indians match preview in ipl 2018
kkr wicket

खासतौर से तेज गेंदबाजों से जो इस सीजन में उम्मीदों पर ज्यादा खरे नहीं उतरे हैं। चाहे अनुभवी मिचेल जानसन हों या टॉम कुरन दोनों ही खर्चीले साबित हुए हैं। ऑलराउंडर आंद्रे रसेल की मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या के चलते पूरी क्षमता से गेंदबाजी नहीं कर पा रहे हैं। युवा तेज गेंदबाज शिवम मावी उंगली की चोट के कारण बाहर बैठे हैं और उनकी जगह प्रसिद्ध कृष्णा उतरे थे। अब यह देखना बाकी है कि मुंबई के खिलाफ शिवम मावी फिट हो पाते हैं या नहीं। उथप्पा के दस मैचों में पहली अर्द्धशतकीय पारी से केकेआर के मध्यक्रम को थोड़ी राहत जरूर मिली होगी। लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे कप्तान दिनेश कार्तिक फिर बल्ले से बेहतर करना चाहेंगे।   

विज्ञापन
विज्ञापन
kolkata night riders vs mumbai indians match preview in ipl 2018
hardik pandya
मुंबई के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या पर निगाह 
आईपीएल की सर्वाधिक सफल टीम मुंबई ने सही समय पर फिर से लय पा ली है। ऐसा लग रहा है कि टीम 2015 की अपनी सफलता दोहराने की ओर है जब टीम ने अपने अंतिम आठ में से सात मैच जीतकर खिताब पर कब्जा किया था। मुंबई के हार्दिक पांड्या ने नौ मैचों में 14 विकेट लिए हैं। वह गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में केकेआर के लिए चुनौती होंगे।

तेज गेंदबाज बेन कटिंग काफी महंगे रहे थे पिछले मैच में रॉबिन उथप्पा ने उन पर लगातार चार चौके लगाए थे। उनकी जगह बांग्लादेश के मुस्ताफिजुर रहमान बेहतर विकल्प हो सकते हैं। राउंड रोबिन लीग में दोनों टीमों के चार मैच बचे हैं। केकेआर ने पांच मैच जीते हैं जोकि मुंबई से एक जीत ज्यादा है। एक और हार से दोनों की उम्मीदों को बड़ा झटका लगेगा। 
विज्ञापन
kolkata night riders vs mumbai indians match preview in ipl 2018
krunal pandya
दोनों टीमें इस प्रकार हैं : 
केकेआर : दिनेश कार्तिक (कप्तान), सुनील नारायण, आंद्रे रसेल, क्रिस लिन, रॉबिन उथप्पा, कुलदीप यादव, पीयूष चावला, नीतिश राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, शिवम मावी, मिचेल जानसन, शुभमन गिल, आर विनय कुमार, रिंकु सिंह, कैमरून डेलपोर्ट, जेसन सियरलेस, अपूर्व वानखेड़े, इशाकं  जग्गी, टॉम कुरन।

मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्य कुमार यादव, इविन लुईस, इशान किशन, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, किरोन पोलार्ड, मयंक मारकंडे, मिचेल मैक्लेनघन, मुस्ताफिजुर रहमान, जसप्रीत बुमराह, अकीला धनंजय, बेन कटिंग, जेपी डुमिनी, राहुल चाहर, शरद लुंबा, एडम मिलने, सिर्द्धश लाड, मोहम्मद निधीश, मोहसिन खान, अंकुल रॉय, प्रदीप सांगवान, तेजिंदर सिंह, आदित्य तारे, सौरभ तिवारी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed