फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड के 'सिंघम' ने दिया क्रुणाल पांड्या को फिल्म का ऑफर, क्रिकेटर ने भी रख दी ये शर्त

Fri, 05 Apr 2019 02:16 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 05 Apr 2019 02:16 PM IST
विज्ञापन
krunal pandya get a film offer by bollywood actor ajay devgn
pandya and ajay devgan

इंडियन टी-20 लीग में मुंबई के स्टार ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या बॉलीवुड में काम करने का ऑफर मिला है। क्रुणाल को ये ऑफर किसी और ने नहीं बल्कि बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन ने दिया है। दरअसल पंड्या ने अपने टि्वटर हैंडल पर अजय देवगन को बर्थडे पर विश करते हुए एक तस्वीर पोस्ट की थी।

krunal pandya get a film offer by bollywood actor ajay devgn
कृनाल पांड्या

इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, 'सिंघम सुपरस्टार और मेरे हमशक्ल आपको जन्मदिन की बधाई मेरे प्रिय कलाकार अजय देवगन। अजय देवगन ज्यादातर सोशल मीडिया से दूर ही रहते हैं लेकिन उन्होंने क्रुणाल के ट्वीट का जवाब दे ही दिया।
 


krunal pandya get a film offer by bollywood actor ajay devgn
Ajay Devgan

उन्होंने मजेदार अंदाज में लिखा, 'धन्यवाद क्रुणाल। एक डबल रोल की फिल्म साथ में करते हैं!' इसके बाद क्रुणाल ने भी अजय को फिर से जवाब दिया। क्रुणाल को फिल्म में काम करने के ऑफर पसंद आया, लेकिन उन्होंने इसके लिए एक शर्त रखी।
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
krunal pandya get a film offer by bollywood actor ajay devgn
कृणाल और हार्दिक पांड्या

उन्होंने कहा कि अगर अजय देवगन उनकी टीम मुंबई को चीयर करने आएंगे तो वे फिल्म कर सकते हैं। क्रुणाल ने लिखा, 'पक्का! पर पहले आप मुंबई इंडियंस को चीयर करने के लिए वानखेड़े पधारिए फिर फिल्म करते हैं।'
 



 

विज्ञापन
krunal pandya get a film offer by bollywood actor ajay devgn
कृनाल पांड्या

इससे पहले क्रुणाल पंड्या ने 2019 में चेन्नई के खिलाफ 42 रन की अहम पारी खेली। इसके बाद उनके भाई हार्दिक ने 8 गेंद में 25 रन उड़ाए और टीम को 170 रन के स्कोर पर पहुंचा दिया। हार्दिक ने गेंदबाजी में भी दम दिखाया और तीन विकेट निकालकर चेन्नई का काम तमाम कर दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed