फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या धोनी भाजपा की तरफ से लड़ेंगे चुनाव, अब सामने आई सच्चाई

Fri, 05 Apr 2019 02:13 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 05 Apr 2019 02:13 PM IST
विज्ञापन
Truth behind dhoni's contesting election from BJP
एमएस धोनी और अमित शाह

अब जब लोकसभा चुनाव शुरू होने में कुछ ही समय बाकी हैं तो वोटरों खासकर युवाओं को लुभाने के लिए हर राजनीतिक पार्टी बड़ी-बड़ी हस्तियों को अपनी पार्टी में शामिल करने में लगी हुई है।

Truth behind dhoni's contesting election from BJP
एमएस धोनी और अमित शाह

अगर क्रिकेट की बात करें तो हाल ही में भाजपा ने पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर को अपनी पार्टी में शामिल किया है जिसके बाद उनके दिल्ली से चुनाव लड़ने की अटकलें तेज हैं।

अब आजकल धोनी की बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ वाली एक तस्वीर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें कहा जा रहा है कि धोनी ने बीजेपी ज्वाइन कर ली है।

Truth behind dhoni's contesting election from BJP
धोनी भाजपा - फोटो : social media

Amit Shah Fans Team के एक फेसबुक पेज ने धोनी और अमित शाह की हाथ मिलाती हुई तस्वीर को डालते हुए लिखा है कि "धोनी ने बीजेपी ज्वाइन किया, वे जल्दी ही चुनाव लड़ सकते हैं। क्या आप माही भाई का स्वागत नहीं करेंगे?"

144,553 फॉलोअर्स वाले इस पेज की पोस्ट पर ढाई हजार से अधिक लाइक और 950 से अधिक शेयर हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Truth behind dhoni's contesting election from BJP
माही बीजेपी - फोटो : social media
क्या है खबर की सच्चाई?

दरअसल धोनी और अमित शाह की ये तस्वीर अगस्त 2018 की है जब अमित शाह ने 'संपर्क फॉर समर्थन' प्रोग्राम के तहत धोनी से मुलाकात की थी।
 
विज्ञापन
Truth behind dhoni's contesting election from BJP
माही शाह - फोटो : social media

हालांकि धोनी के राजनीति में जाने के चर्चे तो हैं मगर उनके मैनेजर अरुण पांडेय के मुताबिक "धोनी अभी आईपीएल में व्यस्त हैं और उसके बाद विश्वकप खेलेंगे तो इस दौरान उनके चुनाव लड़ने की कोई संभावना नहीं है और ये सिर्फ एक अफवाह है।"

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed