फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कैरीबियाई दिग्गज पर भारी पड़े टीम इंडिया के फिरकी गेंदबाज, 19 साल बाद तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड

Wed, 14 Feb 2018 02:35 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 14 Feb 2018 02:35 PM IST
विज्ञापन
Kuldeep Yadav and Yuzvendra Chahal break world record of Keith Arthurton
Kuldeep Yadav

पोर्ट एलिजाबेथ में प्रोटियाज को हराकर टीम इंडिया ने छह मैचों की वन-डे सीरीज पर 4-1 से कब्जा कर लिया है। इसी के साथ टीम इंडिया के युवा स्पिनर कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल के नाम एक नया रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।

Kuldeep Yadav and Yuzvendra Chahal break world record of Keith Arthurton
युजवेंद्र चहल

उन्होंने ओवरसीज में सर्वाधिक विकेट लेने वाले कैरीबियाई स्पिन गेंदबाज कीथ अथर्टन का रिकॉर्ड तोड़ा है। कुलदीप और युजवेंद्र अब ओवरसीज में एक वनडे सीरीज में सर्वाधिक विकेट लेने वाले स्पिन गेंदबाज बन गए हैं।

Kuldeep Yadav and Yuzvendra Chahal break world record of Keith Arthurton
Keith Arthurton

इससे पहले वेस्टइंडीज के कीथ अथर्टन 12 विकेट के साथ इस लिस्ट में सबसे ऊपर थे। उन्होंने 1998-99 में यहां 12 विकेट लेकर यह कीर्तिमान स्थापित किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kuldeep Yadav and Yuzvendra Chahal break world record of Keith Arthurton
कुलदीप यादव

वहीं टीम इंडिया के युवा स्पिनर कुलदीप यादव ने मौजूदा सीरीज में अब तक खेले कुल 5 मैचों में 16 विकेट लिए हैं। जबकि 27 वर्षीय युजवेंद्र चहल ने इस वन-डे सीरीज में 14 विकेट झटके हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में चहल ने 22 रन देकर 5 विकेट चटकाए थे।

विज्ञापन
Kuldeep Yadav and Yuzvendra Chahal break world record of Keith Arthurton
शेन वार्न

द. अफ्रीका में अब किसी भी स्पिन गेंदबाज द्वारा सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड कुलदीप यादव के नाम है। उनके बाद दूसरे नंबर पर युजवेंद्र चहल हैं। हालांकि अभी इस सीरीज का एक मैच बकाया है। वहीं तीसरे नंबर पर खिसकने वाले अथर्टन के पीछे 11 विकेट के साथ ऑस्ट्रेलिया के स्पिन गेंदबाज शेन वॉर्न हैं। उन्होंने 8 मैचों की सीरीज में यह कारनामा किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed