फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

B'day Spcl: कुलदीप यादव को धोनी ने बीच मैदान लगाई थी लताड़, अगले ही ओवर में किया कमाल

Fri, 14 Dec 2018 08:53 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 14 Dec 2018 08:53 AM IST
विज्ञापन
kuldeep yadav birthday special ms dhoni scolded him in a match
dhoni and kuldeep

टीम इंडिया के चाइनामैन कुलदीप यादव शुक्रवार को अपना 24वां जन्मदिन मना रहे हैं। बाएं हाथ के स्पिनर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बहुत ही जल्द अपनी अलग पहचान बनाई और बल्लेबाजों के मन में स्पिन का खौफ पैदा किया।



B'Day Spcl: कभी आत्महत्या करने चाहते थे कुलदीप यादव, आज बन गए टीम इंडिया की जान

उत्तर प्रदेश का गेंदबाज अब सीमित ओवर क्रिकेट में स्पिनर्स में कप्तान की पहली बन चुके हैं। इसके अलावा कुलदीप टेस्ट क्रिकेट में भी अपनी जगह स्थापित करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। कुलदीप का आज जन्मदिन है तो हम आपको उनकी जिंदगी से जुड़ा एक रोचक किस्सा बताने जा रहे हैं।

kuldeep yadav birthday special ms dhoni scolded him in a match
dhoni and kuldeep

दरअसल, कुलदीप यादव टीम इंडिया के युवा खिलाडियों की श्रेणी में शामिल थे। उन्होंने एक मैच में एमएस धोनी की बात नहीं मानी। फिर क्या था। लग गई कुलदीप की क्लास। यह पूरा किस्सा बेहद रोचक हैं। चलिए आपको पूरा वाकया बताते हैं। यह किस्सा इंदौर में श्रीलंका के खिलाफ खेले गए एक टी-20 मैच का है।

kuldeep yadav birthday special ms dhoni scolded him in a match
क्रिकेटर कुलदीप यादव

जब कुलदीप यादव श्रीलंकाई बल्लेबाजों के सामने संघर्ष कर रहे थे, तब कप्तान धोनी ने उन्हें विकेटों के पीछे से आवाज लगाते हुए कहा था, 'कवर से फील्डर हटाकर प्वॉइंट पर रख ले और बाहर की तरफ गेंद डाल।'

धोनी की राय को कुलदीप ने फालतू समझा और कहा, 'नहीं नहीं... रहने दो यह फील्डिंग ज्यादा बेहतर है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
kuldeep yadav birthday special ms dhoni scolded him in a match
kuldeep yadav

इस पर माही भड़क गए और उन्होंने मैदान पर ही कुलदीप को बुरी तरह झाड़ दिया। धोनी ने कुलदीप को उंगली के इशारे से पास बुलाया और कहा, 'तुम क्या 300 क्रिकेट मैच खेलने वाले खिलाड़ी को बेवकूफ समझते हो?'

यह बात सुनते ही कुलदीप का चेहरा उतर गया और उन्होंने चुपचाप फील्डिंग बदल दी। 

विज्ञापन
kuldeep yadav birthday special ms dhoni scolded him in a match
क्रिकेटर कुलदीप यादव

धोनी का झाड़ना कुलदीप यादव के लिए फायदेमंद साबित हुआ क्योंकि अगले ही ओवर में श्रीलंकाई बल्लेबाज ने प्वाइंट पर मुस्तैद फील्डर के हाथों में कैच थमा दिया। उस दिन कुलदीप यादव को एहसास हुआ कि धोनी के पास अपार अनुभव है।

यादव ने कहा कि धोनी को जितनी अच्छी समझ क्रिकेट की है, उतनी किसी और के पास नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed