फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तीन विकेट लेते ही कुलदीप ने जड़ा विकेटों का 'शतक', वेस्टइंडीज को किया चारों खाने चित

Mon, 05 Nov 2018 05:24 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 05 Nov 2018 05:24 AM IST
विज्ञापन
Kuldeep Yadav play well against windies and completed 100 wicket in t20
Kuldeep Yadav

टीम इंडिया के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने सीरीज के पहले मुकाबले में तीन विकेट लेते ही ओवरऑल टी-20 प्रारूप में अपने सौ विकेट भी पूरे कर लिए। विंडीज के शुरुआती पांच में से तीन विकेट कुलदीप यादव ने ही लिए थे।

Kuldeep Yadav play well against windies and completed 100 wicket in t20
गेंदबाज कुलदीप यादव

बता दें कि वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी-20 मुकाबले में इस चाइनामैन गेंदबाज ने 4 ओवर में 13 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट झटके।  इस शानदार प्रदर्शन के लिए कुलदीप को मैन ऑफ द मैच भी चुना गया। 

Kuldeep Yadav play well against windies and completed 100 wicket in t20
kuldeep yadav

टी-20 में पांच विकेट लेने का करिश्मा भी कर चुके कुलदीप ने ब्रावो, पॉवेल और ब्रेथवेट को अपना शिकार बनाया। वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में विकेटों का शतक पूरा कर चुके हैं। इसके साथ ही वह भारत के लिए सबसे कम मैचों में 100 टी-20 विकेट हासिल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kuldeep Yadav play well against windies and completed 100 wicket in t20
क्रिकेटर कुलदीप यादव

इस मामले में उन्होंने अमित मिश्रा की बराबरी की। मिश्रा ने भी 75 मैचों में टी-20 विकेटों का शतक पूरा किया था। वहीं, कुलदीप ने 100 टी-20 विकेट 75 मैच की 74 पारियों में गेंदबाजी करते हुए हासिल किए हैं।

विज्ञापन
Kuldeep Yadav play well against windies and completed 100 wicket in t20
kuldeep yadav

शानदार फॉर्म में चल रहे चाइनामैन गेंदबाज ने इस साल वन-डे में भी 45 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया है। वन-डे में विकेट लेने के मामले में वह अफगानिस्तान के राशिद खान (48) के बाद दूसरे नंबर पर हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed