{"_id":"5afe8e714f1c1be3408b62c9","slug":"mathira-khan-asks-for-an-autograph-of-ms-dhoni-and-gets-the-reward","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एमएस धोनी पर फिदा हुई यह पाकिस्तानी मॉडल, रखी थी कुछ ऐसी मांग कि सभी रह गए हैरान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
एमएस धोनी पर फिदा हुई यह पाकिस्तानी मॉडल, रखी थी कुछ ऐसी मांग कि सभी रह गए हैरान
Sun, 20 May 2018 12:13 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 20 May 2018 12:13 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
एमएस धोनी और मथिरा खान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की फैन फॉलोइंग से सभी अच्छे से वाकिफ हैं। उनके फैंस देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी मौजूद हैं। आईपीएल 2018 में चेन्नई सुपरकिंग्स की कप्तानी कर रहे धोनी की एक बड़ी फैन पाकिस्तानी मॉडल मथिरा मोहम्मद भी हैं। दोनों से जुड़ा एक पुराना किस्सा अचानक एक बार फिर सामने आया है। चलिए जानते हैं क्या है वह:
2 of 5
एमएस धोनी और मथिरा खान
मथिरा की 'कैप्टन कूल' से मिलने की कहानी बेहद रोचक है। यह कहानी टीम इंडिया के पाकिस्तान दौरे के दौरान चर्चा में आई थी। मथिरा उसी होटल में रुकी थी जहां टीम इंडिया और पाकिस्तान के खिलाड़ी रुके थे। मथिरा को अपने पसंदीदा पाकिस्तानी खिलाड़ियों से मिलने का मौका नहीं मिला। यही नहीं, डिनर के समय व्यवधान डालने के लिए मथिरा को दरवाजा तक दिखा दिया गया और परेशान नहीं करने की चेतावनी दी।
3 of 5
एमएस धोनी और मथिरा खान
धोनी यह सब देख रहे थे। उन्होंने आगे बढ़कर मथिरा को ऑटोग्राफ दिया और उन्हें प्रोत्साहित करने की कोशिश भी की। जहां धोनी आज इतने ऊंचे मुकाम पर पहुंच गए हैं, क्रिकेट फैंस में उनकी सादगी और इज्जत अब भी ताजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
एमएस धोनी
बहरहाल, एमएस धोनी मौजूदा आईपीएल में गजब का प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी टीम चेन्नई सुपरकिंग्स प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। धोनी ने न सिर्फ अपने नेतृत्व से बल्कि बल्लेबाजी से भी टीम को कई मैच जिताए। चेन्नई की टीम के 12 मैचों से 16 अंक हैं और वह अंक तालिका में दूसरे स्थान पर काबिज है।
विज्ञापन
5 of 5
ms dhoni
एमएस धोनी ने अब तक आईपीएल 2018 में 12 मैच खेले और तीन अर्धशतकों की मदद से 413 रन बनाए। इस दौरान धोनी का सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 79 रन रहा।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।