फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टीम इंडिया में हुआ चयन तो मयंक अगरवाल की मां का हुआ ऐसा हाल, क्रिकेटर ने किया खुलासा

Sun, 30 Sep 2018 11:14 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 30 Sep 2018 11:14 AM IST
विज्ञापन
mayank agarwal says my mother was not able to control her emotions
Mayank Agarwal

वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया में चुने गए मयंक अगरवाल की खुशी का ठिकाना नहीं है। उन्होंने टीम इंडिया में अपने चयन पर खुशी व्यक्त करते हुए बताया कि कड़ी मेहनत का नतीजा मिला और अभी बस शुरुआत है। उन्होंने कहा, 'अभी यह शुरुआत है। अगर मुझे टीम इंडिया से खेलने का मौका मिला तो अपनी अच्छी लय को बरकरार रखने की कोशिश करूंगा।' बता दें कि वेस्टइंडीज के खिलाफ बोर्ड अध्यक्ष एकादश की तरफ से अभ्यास मैच में अगरवाल ने 90 रन की उम्दा पारी खेली।

mayank agarwal says my mother was not able to control her emotions
मयंक अग्रवाल

मयंक ने इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में कहा, 'मैं टीवी देख रहा था और न्यूज चैनल पर चयन की जानकारी मिली। अच्छा लगा, लेकिन परेशानी यह थी कि मेरे फोन पर लगातार कॉल आ रहे थे। दरअसल, बोर्ड अध्यक्ष के हमारे कोच अभय शर्मा ने पहले ही बता दिया था कि मेरा चयन हो चुका है, लेकिन मैंने पुष्टि होने का इंतजार किया। मेरा पूरा ध्यान टेस्ट सीरीज पर लगा हुआ है। मैंने अपने माता-पिता से बात की। मेरी मां अपनी भावनाओं पर नियंत्रण नहीं रख सकीं।'

mayank agarwal says my mother was not able to control her emotions
मयंक अग्रवाल - फोटो : File

युवा बल्लेबाज ने आगे कहा, 'मैंने कर्नाटक के कप्तान विनय कुमार को भी फोन करके धन्यवाद दिया क्योंकि उन्होंने मेरा काफी समर्थन किया। एक समय था जब रणजी टीम से मेरी छुट्टी होने वाली थी, तब विनय ने मुझ पर भरोसा जताया। अगले ही मैच में मैंने 300 करीब रन बनाए और इसके बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।' मयंक ने टीम इंडिया में चयनित होने के लिए लंबा इंतजार किया। इतने समय में कैसे सकारात्मक रहे? इसका जवाब उन्होंने दिया, जो आप अगली स्लाइड में पढ़ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
mayank agarwal says my mother was not able to control her emotions
Rahul dravid

कर्नाटक के बल्लेबाज ने कहा, 'राहुल भाई ने मुझे कहा कि वर्तमान पर अपना ध्यान केंद्रित करूं। उन्होंने कहा कि मुझे लगातार बेहतर प्रदर्शन करने पर ध्यान लगाना चाहिए और जो होना है, वो होता रहेगा। मेरा हमेशा से विश्वास है कि कड़ी मेहनत का परिणाम जरूर मिलता है। द्रविड़ भाई ने मुझे अच्छा काम करने की सलाह दी और जब वह कहे कि आप सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं तो यह बहुत मायने रखता है।'

विज्ञापन
mayank agarwal says my mother was not able to control her emotions
मयंक अग्रवाल

बकौल मयंक, 'हर किसी को मार्गदर्शक के रूप में एक वरिष्ठ की जरूरत होती है और मैं खुशनसीब हूं कि राहुल द्रविड़ हमेशा मेरे लिए खड़े रहे।' मयंक ने अपने बारे में हो रही आलोचनाओं को दरकिनार करते हुए क्रिकेट पर ध्यान लगाने के बारे में विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा, 'आपको खराब प्रदर्शन पर लोगों से सुनने को जरूर मिलेगा। मगर यह आप पर निर्भर करता है कि इन्हें किनारे करते हुए शांत रहे और अपना पूरा ध्यान क्रिकेट पर लगाएं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed