फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नहीं भर पा रहे हैं बैंक से लिया लोन तो भरना पड़ सकता है भारी नुकसान, डिफॉल्टर हो सकते हैं घोषित

Sun, 30 Sep 2018 10:54 AM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 30 Sep 2018 10:54 AM IST
विज्ञापन
what can happen if you not pay your EMI on time
bank defaulter

लोन लेकर वाहन तो खरीद लिया है, लेकिन ईएमआई नहीं भर पाये हैं तो बैंक आपको डिफॉल्टर घोषित कर सकता है या फिर आपका वाहन उठाकर ले जा सकता है और एक बार अगर आपके साथ ऐसा हो जाता है तो आप जिन्दगी भर के लिए बैंक से लोन लेना तो भूल ही जाइए।



डिफॉल्टर ब्लू आरबीआई के नियमों के अनुसार, अगर किसी भी तरीके से आप 90 दिनों तक ईएमआई का भुगतान नहीं कर पाते हैं तो आपको डिफॉल्टर लोन भरना होगा और आप एनपीए हो जाएंगे यानि नॉन परफॉर्मिंग एसेट। इसके बाद, कस्टमर को नोटिस दिया जाता है और उससे एक बार में ही पिछले सभी ईएमआई को भरने को कहा जाता है।

लेकिन अगर आप फिर भी इसे नहीं भरते हैं तो आपका मामला कोर्ट तक पहुंच जाता है।पांच महीने तक EMI न भर पाने की स्थिति में पहले नोटिस को देने के बाद, अगर दो महीने तक कुछ नहीं होता है तो आपको कोर्ट में जाना पड़ सकता है लेकिन उससे पहले एक लीगल नोटिस यानि कानूनी नोटिस भेजा जाता है। 

ऐसी परिस्थिति से बचने के लिए के आप क्या उपाय अपना सकते हैं आज हम आपको वही बताएंगे

what can happen if you not pay your EMI on time
car loan

सबसे पहले जानते है कब होता है कार लोन डिफॉल्ट
  
अगर बैंक के लोन की किस्त जमा करने में आप एक से ज्यादा बार चूक जाते हैं और फिर भी आप बैंक जाकर अपनी ईएमआई का भुगतान नहीं कर पाये हैं तो ऐसे में बैंक आपको मौहलत देगा जो कि 30 से 60 दिनों की होती हैै जिससे आप डिफॉल्टर की सूची में शामिल होने से बच सकते हैं।
 
वैसे डिफॉल्टर शब्द का कोई निश्चित अर्थ नहीं है, इसका इस्तेमाल अलग-अलग संदर्भ में किया जाता रहा है। लेकिन इसका सामान्य मतलब यही है कि आपको लोन की एक या फिर एक से ज्यादा किस्त की रिपेमेंट करने में 30 से 60 दिन की देर हो जाए जो आप डिफाल्टर घोषित कर दिये जाते हैं और आप एकबार इस सूची में शामिल होने के बाद कभी भी बैंक से किसी प्रकार का लोन नहीं ले सकते है।

what can happen if you not pay your EMI on time
loan defaulters

कैसे कर सकते हैं आपना बचाव 
जब आप को लगने लगे कि कार लोन की किस्त जमा करने में आप समर्थ नहीं हैं तो आप आप ईमानदारी से बैंक को कॉल कर उसे पेमेंट में देरी की साफ-साफ वजह बता दें। हो सकता है आपको ईमानदार रहने का फायदा मिल जाए और बैंक के साथ मिलकर सहमति से कोई और रास्ता खोज निकालेंगे। 
 

यह भी आजमाएं
आप अपने बैंक से लोन की अवधि बढ़ाने की गुजारिश कर सकते हैैं। उदाहरण के तौर पर अगर आपके लोन की अवधि 36 माह है तो इसे 48 माह करने के लिए कोशिश कर सकते हैं। इससे आपकी जेब पर पड़ने वाला हर महिने का बो कम हो जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
what can happen if you not pay your EMI on time
car loan emi

डेफर
अपने बैंक से आप ईएमआई डेफर करने का अनुरोध कर सकते हें। इससे आपको मौजूदा माह की ईएमआई का पेमेंट बाद में करने की अनुमति मिल सकती है। आप अपने बैंक को समझा सकते हैं कि मौजूदा माह की ईएमआई का भुगतान बाद में करने से आपको हाल ही के महिने का भुगतान करने में काफी सुविधा होगी।
 

विज्ञापन
what can happen if you not pay your EMI on time
emi defaluters

बैंक ईएमआई जाने की तारीख को बदलवा लें
ईएमआई का भुगतान देरी से करने पर लेट चार्ज देना पड़ता है। जिसे आप हटाने के लिए बैंक से अनुरोध कर सकते हैं। इससे आपको समय पर भुगतान करने में मदद मिलेगी और बैंक ऐसा करने के लिए तैयार हो सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed