{"_id":"5baf5d31867a55013f17da10","slug":"rohit-sharma-says-i-am-ready-to-accept-captaincy-whenever-opportunity-comes","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कप्तानी को लेकर रोहित शर्मा का बड़ा बयान, सोच में पड़ जाएंगे विराट कोहली?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कप्तानी को लेकर रोहित शर्मा का बड़ा बयान, सोच में पड़ जाएंगे विराट कोहली?
Sun, 30 Sep 2018 09:27 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 30 Sep 2018 09:27 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
rohit sharma pc
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कार्यवाहक कप्तान के रूप में उनका रिकॉर्ड बेहतरीन रहा और रोहित शर्मा ने शुक्रवार को स्पष्ट भी कर दिया कि जब भी मौका मिलेगा तो वह पूर्णकालिक कप्तान बनने के लिए तैयार हैं। रोहित का यह बयान नियमित कप्तान विराट कोहली के लिए खतरे की घंटी भी बन सकता है, जिनके नेतृत्व में टीम इंडिया को इंग्लैंड में वन-डे सीरीज में शिकस्त सहनी पड़ी थी।
2 of 5
rohit sharma
रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने दो बड़े टूर्नामेंट जीते। 'हिटमैन' ने अपने नेतृत्व में टीम इंडिया को निदाहास टी-20 ट्रॉफी और एशिया कप का चैंपियन बनाया। आईपीएल में मुंबई इंडियंस को तीन बार खिताबी चैंपियन बनाने वाले रोहित से पूछा गया कि क्या वह भविष्य में लंबे समय तक कप्तानी की भूमिका निभाने को तैयार हैं? उन्होंने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, 'बिलकुल। हम अभी जीते हैं और मैं कप्तानी के लिए तैयार हूं। जब भी मौका मिलेगा, मैं तैयार रहूंगा।'
3 of 5
rohit sharma
कार्यवाहक कप्तान को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा, जिसे रोहित ने स्वीकार किया और कहा कि प्रमुख लक्ष्य खिलाड़ियों को खुलकर खेलने की आजादी देना था जबकि टीम में उनकी जगह को लेकर कुछ सोचना नहीं था। उन्होंने कहा, किसी भी टीम के लिए यह चुनौती होती है जब आपके कुछ सीनियर खिलाड़ी आराम कर रहे हों। वह वापसी करेंगे तो कुछ खिलाड़ियों को बाहर होना पड़ेगा। हर टीम ऐसा करती है और खिलाड़ी भी इसे समझते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
rohit sharma
युवा खिलाड़ियों के बारे में बात करते हुए रोहित ने कहा, यह उन पर निर्भर है कि जब भी मौका मिले तो वे इसे भुनाए। मगर कप्तान और कोच को ध्यान देना होता है कि जिसे भी मौका मिले वह खुलकर अपना खेल खेले और किसी प्रकार का दबाव महसूस नहीं करें। मुझे साथियों के बारे में जानकारी है। पता है कि हमें एक टीम के रूप में कैसे आगे बढ़ना है। मेरे ख्याल से एशिया कप में हमने सभी विभागों में दमदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
5 of 5
shikhar dhawan virat kohli rohit sharma
वैसे मौजूदा दृश्य पर गौर किया जाए तो रोहित को नियमित कप्तानी मिलना मुश्किल नजर आ रहा है। वह विराट कोहली से उम्र में दो साल बड़े भी हैं। ऐसे में रोहित का यह बयान विराट कोहली के लिए हैरानीभरा साबित हो सकता है। बता दें कि टीम इंडिया ने शुक्रवार को बांग्लादेश को फाइनल में तीन विकेट से मात देकर सातवीं बार एशिया कप का खिताब जीता।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।