फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

...तो यह स्टार खिलाड़ी दे रहा युवा मार्कंडे को 'गुरुज्ञान', SRH के लिए बना बुरा सपना

Fri, 13 Apr 2018 02:41 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 13 Apr 2018 02:41 PM IST
विज्ञापन
mayank markande credits his success to harbhajan singh
मयंक मार्कंडे

मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2018 में अब तक सफर अच्छा नहीं रहा है। रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली मुंबई को अपने शुरुआती दोनों मुकाबलों में शिकस्त झेलनी पड़ी। मुंबई को पहले मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स तो दूसरे मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से मात मिली। इन सभी के बीच मुंबई के लिए एकमात्र खुशी युवा मयंक मार्कंडे का सफल प्रदर्शन रहा।

mayank markande credits his success to harbhajan singh
Mayank Markande

आईपीएल 2018 की शुरुआत से पहले मयंक मार्कंडे ने पांच टी20 खेले जबकि उन्हें फर्स्ट क्लास क्रिकेट का कोई अनुभव हासिल नहीं है। इसके बावजूद रोहित शर्मा ने मयंक को अंतिम एकादश में मौका दिया और युवा लेग स्पिनर ने अपने कप्तान को निराश भी नहीं किया।

mayank markande credits his success to harbhajan singh
मुंबई इंडियंस - फोटो : ipl

मयंक ने मौजूदा टूर्नामेंट के दो मैचों में 7 विकेट चटकाए और पर्पल कैप हासिल की। मार्कंडे ने गुरुवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ चार विकेट लिए। उन्होंने ऋद्धिमान साहा (22), शिखर धवन (45), मनीष पांडे (11) और शाकिब अल हसन (12) को अपना शिकार बनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
mayank markande credits his success to harbhajan singh
हरभजन सिंह - फोटो : ipl

पंजाब के युवा गेंदबाज ने अपनी सफलता का श्रेय अनुभवी ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह को दिया है। हाल ही में मुंबई इंडियंस चैनल को दिए इंटरव्यू में मार्कंडे ने बताया कि कैसे हरभजन सिंह ने उनकी मदद की और एक सफल गेंदबाज बनने के लिए सकारात्मक मानसिकता रखने का ध्यान दिलाया।

विज्ञापन
mayank markande credits his success to harbhajan singh
हरभजन सिंह

मार्कंडे ने कहा, 'यह मेरा पहला साल था जहां मुझे हरभजन सिंह से मिलने का मौका मिला। उन्होंने मेरा काफी समर्थन किया जब मैं पंजाब के लिए लिस्ट ए के मैच खेल रहा था। उन्होंने मुझे सकारात्मक मानसिकता रखने की बात कही और मुझे गेंदबाजी योजनाओं के बारे में भी बातें की।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed