{"_id":"63a09e3db500c8051e705bd8","slug":"mi-can-bid-on-these-players-in-ipl-2023-mini-auction-including-ben-stokes-and-cameron-green","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2023: बेन स्टोक्स से लेकर कैमरून ग्रीन तक, नीलामी में इन खिलाड़ियों पर दांव लगा सकती है मुंबई इंडियंस","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2023: बेन स्टोक्स से लेकर कैमरून ग्रीन तक, नीलामी में इन खिलाड़ियों पर दांव लगा सकती है मुंबई इंडियंस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Mon, 19 Dec 2022 10:54 PM IST
सार
आईपीएल 2022 की अंक तालिका में आखिरी स्थान पर रहने वाली मुंबई की टीम इस बार कई बदलाव की तैयारी कर चुकी है। मिनी ऑक्शन में यह टीम पोलार्ड का विकल्प खोज रही होगी।
विज्ञापन
1 of 4
मुंबई इंडियंस
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आईपीएल 2023 के लिए मिनी ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस ने बड़े बदलाव की तैयारी कर ली है। इस टीम ने नीलामी से पहले 13 खिलाड़ियों को रिलीज किया है और बदलाव की तैयारी में है। 23 दिसंबर को कोच्चि में होने वाले मिनी ऑक्शन में मुंबई की टीम सबसे पहले पोलार्ड का विकल्प खोजना चाहेगी। मुंबई के पर्स में 20.55 करोड़ रुपये हैं। ऐसे में यह टीम ज्यादा बड़े खिलाड़ियों को नहीं खरीद पाएगी, लेकिन एक बड़े खिलाड़ी के साथ मुंबई बाकी युवा खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ सकती है। यहां हम बता रहे हैं कि मुंबई इंडियंस किन खिलाड़ियों पर दांव लगा सकती है।
ऑस्ट्रेलिया के इस ऑलराउंडर ने भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में कमाल की बल्लेबाजी की थी। इसके बाद टी20 विश्व कप में भी शानदार प्रदर्शन किया। ग्रीन गेंद और बल्ले दोनों से कमाल करने में माहिर हैं और किसी भी बल्लेबाजी क्रम में खेलने में सक्षम हैं। उनकी यही खासियत उन्हें टी20 में बेहद उपयोगी खिलाड़ी बनाती है। ऐसे में मुंबई की टीम इस युवा खिलाड़ी को अपने साथ जोड़ना चाहेगी और पोलार्ड की जगह उन्हें मौका देना चाहेगी।
बेन स्टोक्स
3 of 4
बेन स्टोक्स
- फोटो : सोशल मीडिया
इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने इस साल आईपीएल नीलामी में अपना नाम दिया है और कई टीमें उनके ऊपर दांव लगाना चाहेंगी। भले ही अधिकतर टीमों के पास 20 करोड़ से ज्यादा की राशि न हो, लेकिन स्टोक्स पर 10 करोड़ से ज्यादा की बोली लगना तय है। मुंबई भी उन्हें अपने साथ जोड़ सकती है। स्टोक्स भी पोलार्ड की जगह लेने में माहिर हैं और बड़े मैचों में कमाल कर टीम को चैंपियन बना सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
राइली रूसो
- फोटो : सोशल मीडिया
टी20 विश्व कप में राइली रूसो ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने भारत के खिलाफ सीरीज में शतक लगाया था। इसके बाद टी20 विश्व कप में भी शतकीय पारी खेली। रूसो लंबे समय बाद फॉर्म में लौटे हैं और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी वापसी कर चुके हैं। मुंबई की टीम उन्हें अपने साथ जोड़ सकती है। रूसो मध्यक्रम में आकर बड़ी पारी खेलने में सक्षम हैं। वह तेजी से रन बनाते हैं और जब बड़ी पारी खेलते हैं तो मैच को एकतरफा कर देते हैं। रूसो का बेस प्राइज दो करोड़ रुपये है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।