सब्सक्राइब करें

MI vs RCB: 'लोग ये नहीं जानते कि..', रिटायर्ड आउट वाले फैसले पर हार्दिक ने तोड़ी चुप्पी, रोहित को लेकर भी बोले

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 08 Apr 2025 08:59 AM IST
सार

बुमराह को लेकर हार्दिक ने कहा, 'उनके होने से दुनिया की कोई भी टीम काफी खास बन जाती है। वह अंदर आए और अपना काम किया। उन्हें टीम में पाकर बहुत खुश हूं।'

विज्ञापन
MI vs RCB: Hardik Pandya breaks silence on retiring out Tilak Varma, also talked about Rohit Sharma IPL 2025
हार्दिक, तिलक, रोहित और बुमराह - फोटो : IPL/BCCI/ANI
आईपीएल 2025 में सोमवार को मुंबई इंडियंस को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हाथों अपने घर में हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद मुंबई के कप्तान हार्दिक नाखुश दिखे। उन्होंने टीम की हार की वजह गिनाई, साथ ही तिलक वर्मा को पिछले मैच में रिटायर्ड आउट कराने के फैसले को लेकर भी बातचीत की। हार्दिक ने कहा कि बहुत से लोगों ने बहुत कुछ कहा, लेकिन कोई ये नहीं जानता कि तिलक के अंगुली में चोट लगी थी। इस वजह से कोच महेला जयवर्धने ने यह फैसला लिया था। सोमवार को आरसीबी ने वानखेड़े में 12 रन से जीत दर्ज की। 
Trending Videos
MI vs RCB: Hardik Pandya breaks silence on retiring out Tilak Varma, also talked about Rohit Sharma IPL 2025
तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या - फोटो : ANI
तिलक को लेकर हार्दिक का बयान
हार्दिक ने मैच के बाद कहा, ' तिलक ने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी की। पिछले मैच में बहुत कुछ हुआ था। लोगों ने उसको लेकर बहुत सारी बातें बनाईं। हालांकि, लोग यह नहीं जानते कि उन्हें अंगुली पर एक तेज गेंद लगी थी। उन्हें रिटायर्ड आउट करना एक रणनीतिक चाल थी, क्योंकि उनके अंगुली में जो दर्द था, वैसे में कोच को लगा कि कोई नया ही मैदान पर जाए और उस काम को अंजाम दे। यही सही विकल्प होगा। हालांकि, इस मैच में तिलक ने बेहतरीन बल्लेबाजी की।'

MI vs RCB: 10 साल बाद बेंगलुरु ने मुंबई को वानखेड़े में हराया, कोहली-पाटीदार के बाद चमके क्रुणाल पांड्या
विज्ञापन
विज्ञापन
MI vs RCB: Hardik Pandya breaks silence on retiring out Tilak Varma, also talked about Rohit Sharma IPL 2025
एमआई बनाम आरसीबी - फोटो : IPL/BCCI
'गेंदबाजों के प्रति कठोर नहीं होना चाहता'
हार्दिक ने कहा, 'आरसीबी के खिलाफ मैच में रनों की बारिश हुई। विकेट काफी अच्छा था। मैं बस अपने आप से उस बारे में बात कर रहा था कि फिर से हम दो हिट कम रह गए। मेरे पास कहने के लिए बहुत कुछ नहीं है।' यह पूछे जाने पर कि क्या 221 रन ज्यादा नहीं थे? कप्तान हार्दिक ने कहा, 'जिस तरह से विकेट था, गेंदबाजों के पास वास्तव में छिपने के लिए ज्यादा जगह नहीं थी। हालांकि, वहां आपको अपनी कौशल का इस्तेमाल करना था। आप बल्लेबाजों को रोक सकते हो, लेकिन मैं गेंदबाजों के प्रति कठोर नहीं होना चाहता। यह एक मुश्किल पिच थी, हमारे पास बहुत सारे विकल्प नहीं थे।'
MI vs RCB: Hardik Pandya breaks silence on retiring out Tilak Varma, also talked about Rohit Sharma IPL 2025
एमआई बनाम आरसीबी - फोटो : IPL/BCCI
नमन-रोहित को लेकर हार्दिक का बयान
यह पूछे जाने पर कि नमन धीर को नंबर तीन की जगह लोअर ऑर्डर में क्यों भेजा गया? एमआई के कप्तान ने कहा, 'हमारी टीम की रीढ़ नमन हमेशा से निचले क्रम में बल्लेबाजी कर रहे थे। यह सिर्फ इतना है कि पिछले मैच में रोहित उपलब्ध नहीं थे। इसलिए हमें किसी को ऊपर भेजना पड़ा। नमन काफी टैलेंटेड हैं। वह ऊपरी क्रम में भी बल्लेबाजी कर सकते हैं और डेथ में भी खेल सकते हैं। एक बार जब रोहित वापस आ गए, तो हम जानते थे कि नमन को नीचे आना होगा। इस तरह के मैचों में पावरप्ले बहुत महत्वपूर्ण हैं। कुछ ओवर तक हम गेंद हिट नहीं कर पा रहे थे। बाद की हिट ने हमें चेज में वापस ला दिया था।'

MI vs RCB: हार्दिक ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, टी20 में पांच हजार रन और 200 विकेट लेने वाले पहले भारतीय बने
विज्ञापन
MI vs RCB: Hardik Pandya breaks silence on retiring out Tilak Varma, also talked about Rohit Sharma IPL 2025
एमआई बनाम आरसीबी - फोटो : IPL/BCCI
बुमराह को लेकर हार्दिक का बयान
बुमराह को लेकर हार्दिक ने कहा, 'बुमराह के होने से दुनिया की कोई भी टीम काफी खास बन जाती है। वह अंदर आए और अपना काम किया। उन्हें टीम में पाकर बहुत खुश हूं। जीवन में  आपको कभी भी पीछे नहीं हटना चाहिए। हमेशा इसके सकारात्मक पक्ष को देखें। मैदान में जाओ और अपने जीवन की सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलने की कोशिश करो और खुद का समर्थन करो। हम सभी उनका समर्थन कर रहे हैं, बस उम्मीद है कि परिणाम हमारे पक्ष में आएं।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed