फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ने लिया बड़ा फैसला, IPL में इस वजह से नहीं लेगा हिस्सा

Wed, 03 Jan 2018 09:24 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क- अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क- अमर उजाला Updated Wed, 03 Jan 2018 09:24 AM IST
विज्ञापन
mitchell marsh will play county cricket and declines the offer of cash rich ipl
मिचेल मार्श

ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर मिचेल मार्श ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें एडिशन में नहीं खेलने का फैसला किया है। पर्थ के क्रिकेटर ने आईपीएल के बजाय इंग्लैंड के काउंटी क्रिकेट में खेलने का फैसला किया है।

mitchell marsh will play county cricket and declines the offer of cash rich ipl
मिचेल मार्श

2016 में आईपीएल की फ्रैंचाइजी राइजिंग पुणे सुपरजायंट (आरपीएस) की तरफ से खेल चुके मार्श इस समय दुनिया के बेहतरीन ऑलराउंडरों में शुमार हैं। उन्हें पिछले साल आरपीएस ने 4.8 करोड़ रुपए में खरीदा था।

mitchell marsh will play county cricket and declines the offer of cash rich ipl
मिचेल मार्श

रिपोर्ट्स की माने तो मार्श अपने खेल में सुधार करना चाहते हैं और ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम का प्रतिनिधित्व करना चाहते हैं। यही वजह है कि उन्होंने पैसों से लबरेज आईपीएल से किनारा करते हुए काउंटी क्रिकेट खेलने का मन बनाया है। मार्श काउंटी क्रिकेट में सरे का प्रतिनिधित्व करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
mitchell marsh will play county cricket and declines the offer of cash rich ipl
मिचेल मार्श

हाल ही में एक इंटरव्यू में मार्श ने कहा, 'आईपीएल में खेलने का प्रस्ताव काफी उत्सुक सा है। भारत में खेलना अच्छा लगता है, लेकिन मैंने अपना फैसला क्रिकेट को ध्यान में रखते हुए लिया है। पैसों के हिसाब से भी मेरा फैसला बड़ा है।'

विज्ञापन
mitchell marsh will play county cricket and declines the offer of cash rich ipl
मिचेल मार्श - फोटो : twitter

ऑलराउंडर ने साथ ही कहा कि ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के साथ ही उनका भविष्य है, जिस पर उनका पूरा ध्यान है। उन्होंने कहा, 'हमें अगले कुछ समय में इंग्लैंड में काफी क्रिकेट खेलना है और मैं अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहता हूं। मैं इंग्लैंड की परिस्थितियों से अच्छी तरह वाकिफ होना चाहता हूं और 2019 में होने वाले वर्ल्ड कप में भी टीम का हिस्सा बनना चाहता हूं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed