फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs NZ: विराट कोहली का विकेट लेते ही मिचेल सैंटनर ने हासिल की खास उपलब्धि, दोनों पारियों में बरपाया कहर

Sat, 26 Oct 2024 03:41 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 26 Oct 2024 03:41 PM IST
सार

भारत को 147 रन पर पांचवां झटका लगा जब सैंटनर की गेंद पर कोहली एलबीडब्ल्यू आउट हुए। कोहली के आउट होते ही पुणे स्टेडियम में सन्नाटा पसर गया।

विज्ञापन
Mitchell Santner became first left arm spinner to dismiss Virat Kohli in both innings of a test match
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : BCCI
भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली एशियाई परिस्थितियों में स्पिनरों के खिलाफ लगातार संघर्ष कर रहे हैं और ऐसा ही कुछ न्यूजीलैंड के दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में भी देखने मिला। पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट संघ (एमसीए) स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में 359 रनों का पीछा करते हुए कोहली कुछ खास बल्लेबाजी नहीं कर सके और 40 गेंदों पर 17 रन बनाकर आउट हुए। 
Mitchell Santner became first left arm spinner to dismiss Virat Kohli in both innings of a test match
विराट कोहली - फोटो : BCCI
लक्ष्य का पीछा करते हुए कोहली अच्छी लय में दिख रहे थे और उन्होंने वाशिंगटन सुंदर के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 20 रनों की साझेदारी भी कर ली थी। हालांकि, सैंटनर पहली पारी के बाद दूसरी पारी में भी प्रभावी साबित हुए और उन्होंने अपना कहर बरपाया। भारत को 147 रन पर पांचवां झटका लगा जब सैंटनर की गेंद पर कोहली एलबीडब्ल्यू आउट हुए। कोहली के आउट होते ही पुणे स्टेडियम में सन्नाटा पसर गया। कोहली ने हालांकि, अंपायर के फैसले के खिलाफ डीआरएस का इस्तेमाल किया, लेकिन तीसरे अंपायर ने मैदानी अंपायर का फैसला बरकरार रखा और कोहली को पवेलियन लौटना पड़ा। 
Mitchell Santner became first left arm spinner to dismiss Virat Kohli in both innings of a test match
मिचेल सैंटनर - फोटो : BCCI
कोहली को आउट करने के साथ ही सैंटनर पहले ऐसे बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज बन गए जिन्होंने इस भारतीय स्टार बल्लेबाज को किसी टेस्ट मैच की दोनों पारियों में आउट किया है। सैंटनर यहीं नहीं रुके, उन्होंने फिर सरफराज खान को बोल्ड किया और दूसरी पारी में भी फाइव विकेट हॉल पूरा करने में सफल रहे। इससे पहले, सैंटनर ने दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में सात विकेट झटके थे। सैंटनर भारतीय जमीन पर एक ही टेस्ट की दोनों पारियों में पांच या इससे अधिक विकेट लेने वाले न्यूजीलैंड के पहले स्पिनर बन गए। उनसे पहले ऑस्ट्रेलिया के स्टीव ओकीफे ने पुणे में ही भारत के खिलाफ दोनों पारियों में फाइव विकेट हॉल पूरा किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mitchell Santner became first left arm spinner to dismiss Virat Kohli in both innings of a test match
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : BCCI
न्यूजीलैंड ने भारत पर कसा शिकंजा
इससे पहले, न्यूजीलैंड की दूसरी पारी 255 रन पर समाप्त हो गई। पहली पारी में इस टीम ने 259 रन बनाए थे। जवाब में भारतीय टीम अपनी पहली पारी में 156 रन पर सिमट गई थी। दूसरी पारी में कीवी टीम को 103 रन की बढ़त हासिल थी। इस लिहाज से न्यूजीलैंड की कुल बढ़त 358 रन की हुई और भारत के सामने पहाड़ जैसा लक्ष्य रखा। भारतीय बल्लेबाजी क्रम दूसरी पारी में भी सैंटनर के आगे बेदम दिखा। सिर्फ यशस्वी जायसवाल ही अर्धशतकीय पारी खेल सके, लेकिन अन्य बल्लेबाज कोई प्रभाव नहीं छोड़ पाए। इस तरह न्यूजीलैंड ने भारत पर शिकंजा कस लिया है और मेजबान टीम पर 12 साल बाद घर में टेस्ट सीरीज हारने का खतरा मंडरा रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed