फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PAK vs ENG: पाकिस्तान ने तीन साल बाद घर में जीती टेस्ट सीरीज, इंग्लैंड को तीसरे मैच में हराया, नोमान चमके

Sat, 26 Oct 2024 02:20 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रावलपिंडी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रावलपिंडी Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 26 Oct 2024 02:20 PM IST
सार

दूसरी पारी में नोमान और साजिद की फिरकी के आगे इंग्लैड के बल्लेबाजों की एक ना चली और मेहमान टीम की दूसरी पारी 112 रनों की सिमट गई। इंग्लैंड ने इस तरह पाकिस्तान के सामने 36 रनों का आसान लक्ष्य रखा जिसे पाकिस्तान ने एक विकेट खोकर 37 रन बनाकर प्राप्त कर लिया।

विज्ञापन
Pakistan vs England 3rd Test match report and results series record stats and analysis in hindi
पाकिस्तान क्रिकेट टीम - फोटो : PCB
स्पिनर नोमान अली और साजिद खान की करिश्माई गेंदबाजी के दम पर पाकिस्तान ने इंग्लैंड को तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच में नौ विकेट से हराकर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। 2021 के बाद यह पहली पारी है जब पाकिस्तानी टीम ने घरेलू जमीन पर कोई टेस्ट सीरीज जीती है। पाकिस्तान ने इस तरह चार टेस्ट सीरीज के बाद लाल गेंद के प्रारूप की सीरीज घरेलू मैदान पर जीती। 
Pakistan vs England 3rd Test match report and results series record stats and analysis in hindi
पाकिस्तान क्रिकेट टीम - फोटो : PCB
इंग्लैंड ने पहली पारी में 267 रन बनाए थे, जवाब में पाकिस्तान ने पहली पारी में 344 रन बनाकर 77 रनों की बढ़त हासिल कर ली थी। दूसरी पारी में नोमान और साजिद की फिरकी के आगे इंग्लैड के बल्लेबाजों की एक ना चली और मेहमान टीम की दूसरी पारी 112 रनों की सिमट गई। इंग्लैंड ने इस तरह पाकिस्तान के सामने 36 रनों का आसान लक्ष्य रखा जिसे पाकिस्तान ने एक विकेट खोकर 37 रन बनाकर प्राप्त कर लिया। पाकिस्तान के लिए दूसरी पारी में कप्तान शान मसूद 23 रन और सलामी बल्लेबाज अब्दुल्लाह शफीक पांच रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि जैक लीच ने सईम अयूब को आउट किया जिन्होंने आठ रन बनाए थे। पाकिस्तान की ओर से लेफ्ट ऑफ स्पिनर नोमान अली ने 42 रन देकर छह विकेट लिए, जबकि ऑफ स्पिनर साजिद को 69 रन देकर चार विकेट मिले। 
Pakistan vs England 3rd Test match report and results series record stats and analysis in hindi
पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड - फोटो : PCB
पाकिस्तान ने नौ साल बाद इंग्लैंड से जीती टेस्ट सीरीज
पाकिस्तान ने इंग्लैंड से नौ साल बाद टेस्ट सीरीज जीती है। इससे पहले पाकिस्तान ने आखिरी बार इंग्लैंड को टेस्ट सीरीज में नवंबर 2015 में मात दी थी। पाकिस्तान को मुल्तान में खेले गए पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था जिसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने टीम में शेष दो मैचों के लिए बड़ा बदलाव किया था। पीसीबी के चयनकर्ताओं ने इंग्लैंड के खिलाफ शेष दो मैचों से बाबर आजम, शाहीन अफरीदी और नसीम शाह जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को बाहर बैठा दिया था। पाकिस्तान को इसका फायदा मिला और टीम ने पहला टेस्ट गंवाने के बाद शानदार वापसी की और सीरीज अपने नाम करने में सफल रही। पाकिस्तान जिम्बाब्वे के खिलाफ 1995 के बाद से दूसरी बार तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में पहला मैच गंवाने के बाद वापसी करने में सफल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Pakistan vs England 3rd Test match report and results series record stats and analysis in hindi
पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड - फोटो : PCB
स्पिनरों ने झटके सर्वाधिक विकेट 
पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच हुई इस सीरीज में स्पिनरों ने कुल 73 विकेट झटके जो पाकिस्तान में किसी टेस्ट सीरीज में स्पिनरों द्वारा सर्वाधिक विकेट हैं। इससे पहले, पाकिस्तानी धरती पर 1969-70 में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में स्पिनरों ने कुल 71 विकेट लिए थे। वहीं, 2022-23 में इंग्लैंड के खिलाफ हुई टेस्ट सीरीज में स्पिनरों को 68 विकेट मिले थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed