{"_id":"671b6648b4497e8015026b92","slug":"cricket-australia-lifts-the-ban-on-david-warner-s-captaincy-know-the-whole-matter-2024-10-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Cricket Australia: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने डेविड वॉर्नर की कप्तानी पर लगा प्रतिबंध हटाया, जानें पूरा मामला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Cricket Australia: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने डेविड वॉर्नर की कप्तानी पर लगा प्रतिबंध हटाया, जानें पूरा मामला
डेविड वॉर्नर की कप्तानी पर लगाया गया आजीवन प्रतिबंध क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने हटा दिया है जिससे टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुका यह बल्लेबाज टी20 बिग बैश लीग में सिडनी थंडर्स की कप्तानी कर सकेगा। वॉर्नर को 2018 में दक्षिण अफ्रीका में सैंडपेपर विवाद के बाद प्रतिबंध का सामना करना पड़ा था। उनके खेलने पर भी एक साल का प्रतिबंध लगाया गया था। केपटाउन टेस्ट में गेंद को पीले रेगमाल से घीसते पाये गए गेंदबाज कैमरन बेनक्राफ्ट और स्टीव स्मिथ पर भी पाबंदी लगाई गई थी।
2 of 3
डेविड वॉर्नर
- फोटो : IPL
स्वतंत्र समीक्षा समिति ने हटाया प्रतिबंध
तीन सदस्यों की स्वतंत्र समीक्षा समिति ने वॉर्नर पर लगाया गया प्रतिबंध शुक्रवार को हटा दिया। वॉर्नर इस महीने की शुरूआत में समिति के सामने पेश हुए थे। समिति ने एक बयान में कहा, 'वॉर्नर के जवाब काफी शालीन और सम्मानजनक थे। 'समिति उनकी बातों से प्रभावित हुई है और हम सभी का मानना है कि उसने पूरी ईमानदारी से अपने आचरण की जिम्मेदारी ली है और उसे इसका पछतावा भी है।'
3 of 3
डेविड वॉर्नर
- फोटो : Instagram
वॉर्नर का करियर
इसमें कहा गया, 'प्रतिबंध लगाए जाने के बाद से वॉर्नर का बर्ताव बहुत अच्छा रहा है। उसमें काफी बदलाव आया है और अब वह विरोधी टीम को उकसाने या छींटाकशी की कोशिश नहीं करता।' वॉर्नर ने जनवरी में पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी टेस्ट खेला था । वह कह चुके हैं कि अब वनडे भी नहीं खेलेंगे। वॉर्नर ने अंतरराष्ट्रीय करियर में 112 टेस्ट, 161 वनडे और 110 टी20 खेले। टेस्ट में उनके नाम 44.6 की औसत से 8786 रन, वनडे में 45.01 की औसत से 6932 रन और टी20 में 142.48 के स्ट्राइक रेट से 3277 रन हैं। टेस्ट में वॉर्नर ने 26 शतक और 37 अर्धशतक, वनडे में 22 शतक और 33 अर्धशतक, टी20 में एक शतक और 28 अर्धशतक लगाए।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।