{"_id":"5bfa4a65bdec2241454bb76e","slug":"mithali-raj-tournament-fitness-logs-have-been-asked-by-coa","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मिताली राज को टीम से बाहर करने के मामले में आया नया मोड़, सीओए ने मांगी ये जानकारी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मिताली राज को टीम से बाहर करने के मामले में आया नया मोड़, सीओए ने मांगी ये जानकारी
Sun, 25 Nov 2018 12:38 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 25 Nov 2018 12:38 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
mithali raj harmanpreet kaur
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अनुभवी महिला बल्लेबाज मिताली राज को वर्ल्ड टी20 में इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में टीम इंडिया से बाहर करने के मामले में नया मोड़ आया है। बीसीसीआई की प्रशासकों की समिति (सीओए) ने टूर्नामेंट के दौरान मिताली के फिटनेस लॉग की जानकारी मांगी है। सीओए को चिंता है कि सेमीफाइनल से पहले चयन बैठक की जानकारी मीडिया में लीक हुई। इसका जवाब सीओए ने बीसीसीआई प्रबंधन में शामिल सीईओ राहुल जौहरी सहित दो वरिष्ठ अधिकारियों से मांगा है।
2 of 7
मिताली राज
भारतीय महिला क्रिकेट टीम के कोच रमेश पोवार और मैनेजर तृप्ति भट्टाचार्य का सीओए से मिलना लगभग तय है और जौहरी सोमवार को वर्ल्ड टी20 में भारत के प्रदर्शन की रिपोर्ट सौपेंगे। बता दें कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सबसे अनुभवी बल्लेबाज मिताली राज को इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में बेंच पर बैठाया गया। यह मुकाबला टीम इंडिया 8 विकेट से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हुई।
3 of 7
harmanpreet kaur
भारतीय टीम सेमीफाइनल में दो विकेट के नुकसान पर 89 रन बना चुकी थी और मजबूत स्थिति में नजर आ रही थी। मगर अचानक भारतीय पारी लड़खड़ाई और टीम 112 रन बनाकर ऑलआउट हुई। राज को बाहर करने पर कई तरह के सवाल खड़े किए। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतिम लीग मैच में घुटने की चोट के कारण बाहर बैठने से पहले मिताली ने लगातार दो अर्धशतकीय पारियां खेली थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
मिताली राज
हालांकि, सेमीफाइनल से पहले मिताली फिट घोषित कर दी गईं, लेकिन टीम प्रबंधन ने बोल्ड फैसला लेते हुए उन्हें बाहर रखने का फैसला लिया। इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में टॉस के बाद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा था कि टीम उसी विजयी संयोजन के साथ खेलना चाहती है, जिसने ऑस्ट्रेलिया को मात दी थी।
विज्ञापन
5 of 7
indian women cricket team
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक मिताली को बाहर करने का फैसला गुरुवार को मैच से कुछ घंटे पहले चयन बैठक में लिया गया। इस बैठक में राष्ट्रीय चयनकर्ता सुधा शाह और टीम मैनेजर भट्टाचार्य भी शामिल थे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।