फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कब्रिस्तान पर खेलते हुए टीम इंडिया में जगह बनाई थी शमी ने

Sat, 03 Sep 2016 04:48 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 03 Sep 2016 04:48 PM IST
विज्ञापन
Mohammed Shami s Early cricket time of his carrier
मोहम्मद शमी
मोहम्मद शमी टीम इंडिया की तेज गेंदबाजी आक्रमण के खास हथियार हैं। आज उन्होंने अपने जीवन के 26 साल पूरे कर लिए और 27वें बसंत में प्रवेश कर लिया है। शमी आज बड़े खिलाड़ी बन गए हैं लेकिन कभी उन्होंने क्रिकेट की शुरुआत कब्रिस्तान पर खेल कर की थी।

 

कब्रिस्तान पर खेलते हुए टीम इंडिया में जगह बनाई थी शमी ने

Mohammed Shami s Early cricket time of his carrier
मोहम्मद शमी - फोटो : Getty
तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी रहने वाले उत्तर प्रदेश के हैं लेकिन बंगाल के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेलते हुए टीम इंडिया में अपनी जगह बनाई, फिर पहचान। लेकिन उनके करियर की खास बात यह है कि उन्होंने क्रबिस्तान पर खेलते हुए अपने खेल को निखारा और आगे बढ़े।
 

कब्रिस्तान पर खेलते हुए टीम इंडिया में जगह बनाई थी शमी ने

Mohammed Shami s Early cricket time of his carrier
मोहम्मद शमी
यूपी के अमरोहा में जन्में मोहम्मद शमी के पिता तौसीफ अहमद भी क्रिकेट के बड़े दीवाने हैं। अपने बेटे की तरह वह भी तेज गेंदबाज रहे हैं लेकिन वह सिर्फ अपने गांव की क्रिकेट टीम के लिए ही खेल सके और आगे नहीं जा पाए। खास बात यह है उनके परिवार में 3 भाई हैं जो खुद तेज गेंदबाज बनना चाहते थे। इन तीनों के अलावा एक बहन भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कब्रिस्तान पर खेलते हुए टीम इंडिया में जगह बनाई थी शमी ने

Mohammed Shami s Early cricket time of his carrier
मोहम्मद शमी - फोटो : getty
2005 में मोहम्मद शमी जब 15 साल के थे तब पिता तौसीफ अहमद ने उनकी प्रतिभा को पहचाना, फिर उसे और तराशने के लिए मुरादाबाद जो उनके गांव से 22 किमी दूर है ले गए। वहां उन्होंने क्रिकेट कोच बदरुद्दीन सिद्दकी के पास शमी को और तैयार करने के लिए छोड़ दिया। इस बीच वह उत्तर प्रदेश की अंडर-19 टीम में जगह नहीं बना पाए तो कोच 2005 के अंत में कोलकाता ले गए। फिर इसके बाद उन्होंने छोटे-छोटे क्लब के लिए खेलते हुए बंगाल की टीम में जगह बना ली। 
 
विज्ञापन

कब्रिस्तान पर खेलते हुए टीम इंडिया में जगह बनाई थी शमी ने

Mohammed Shami s Early cricket time of his carrier
मोहम्मद शमी - फोटो : Getty
होश संभालते ही क्रिकेट की गेंद थामने वाले शमी ने क्रिकेट का ककहरा कब्रिस्तान पर खेलते हुए सीखा जो उनके गांव के पास बना हुआ है। इस कब्रिस्तान पर आज भी क्रिकेट खेला जाता है। अभ्यास के लिए मोहम्मद शमी ने इसी कब्रिस्तान पर सीमेंट की पिच बनवाई और उसी पर तेज गेंदबाजी करके टीम इंडिया में जगह बनाई।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed