फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोलकाता पुलिस ने मोहम्मद शमी को रोका, IPL खेलने पर मंडराए संकट के बादल

Wed, 18 Apr 2018 03:02 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 18 Apr 2018 03:02 PM IST
विज्ञापन
mohammed shami stays back in kolkata after summoned by police
मोहम्मद शमी - फोटो : ipl

क्रिकेटर मोहम्मद शमी पर पत्नी हसीन जहां ने घरेलू हिंसा और बेवफाई के आरोप लगाए हैं, जिसके बाद कोलकाता पुलिस ने बुधवार को उन्हें समन भेजा। अब मोहम्मद शमी को कोलकाता में ही रुकना पड़ा है जबकि आईपीएल की उनकी टीम दिल्ली डेयरडेविल्स अपना अगला मैच खेलने के लिए बेंगलुरु रवाना हो चुकी है।

mohammed shami stays back in kolkata after summoned by police
मोहम्मद शमी

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल के अधिकारी ने कहा कि दिल्ली डेयरडेविल्स के तेज गेंदबाज शमी टीम के साथ रवाना नहीं हुए। बता दें कि DD को अपना अगला मैच 21 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर खेलना है। 

mohammed shami stays back in kolkata after summoned by police
मोहम्मद शमी

अधिकारी ने समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत में कहा, 'DD की टीम दोपहर करीब 3 बजे बेंगलुरु के लिए रवाना हुई, लेकिन शमी फ्लाइट में बोर्ड नहीं किए क्योंकि उन्हें कोलकाता पुलिस के समन का सामना करना है। इसकी कोई अपडेट नहीं मिली है कि वह दिल्ली डेयरडेविल्स के साथ दोबारा कब जुड़ेंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
mohammed shami stays back in kolkata after summoned by police
मोहम्मद शमी

डीडी के तेज गेंदबाज का कोलकाता में प्रदर्शन भी लचर रहा। सोमवार को केकेआर के बल्लेबाज आंद्रे रसेल ने उनकी खूब धुनाई। केकेआर ने इस मैच को 71 रन के बड़े अंतर से जीता। क्रिकेटर मोहम्मद शमी पत्नी हसीन जहां द्वारा फेसबुक पर शेयर किए स्क्रीनशॉट्स और आरोप लगाने के बाद पहली बार कोलकाता पहुंचे थे। शमी ने पत्नी द्वारा लगाए सभी आरोपों को खारिज किया है। जहां ने फिर क्रिकेटर के खिलाफ लिखित शिकायत दायर की। शमी और उनके परिवार के चार सदस्यों के खिलाफ शहर के जादवपुर पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई।

विज्ञापन
mohammed shami stays back in kolkata after summoned by police
मोहम्मद शमी

शमी को तीसरे अलीपुर कोर्ट की तीसरी न्यायलय मजिस्ट्रेट के समन जारी करते हुए पूछताछ के लिए बुलाया है। हसीन जहां ने साथ ही शमी और उनके परिवार के सदस्यों पर घरेलू हिंसा एक्ट 2005 के तहत मामला दर्ज कराया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed