{"_id":"5ad707a14f1c1b61098b51e1","slug":"rohit-sharma-hopes-for-ishan-kishans-quick-recovery-after-freak-injury-in-ipl-2018","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL की सबसे दर्दनाक घटना पर कप्तान रोहित का बयान, बोले- जल्द लौटेगा छोटा स्टार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL की सबसे दर्दनाक घटना पर कप्तान रोहित का बयान, बोले- जल्द लौटेगा छोटा स्टार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मंगलवार को खेले गए मुकाबले में 46 रनों से जीत दर्ज की। लगातार तीन हार के बाद यह टीम की पहली जीत है। इस दौरान एक ऐसा हादसा हुआ जो मुंबई इंडियंस की टीम को पूरे टूर्नामेंट में भारी पड़ सकता है। यह IPL की सबसे दर्दनाक घटना कही जा सकती है। आइये जानते हैं कि मैच के दौरान ऐसा क्या हुआः-
2 of 5
इशान किशन
दरअसल, मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के एक तेज थ्रो पर इशान किशन चोटिल हो गए। थ्रो लगते ही इशान मैदान पर गिर गए। उन्हें मैदान पर अचानक गिरता देख स्टेडियम में बैठे दर्शकों समेत पूरा क्रिकेट जगत सहम उठा।
3 of 5
इशान किशन
गौरतलब है कि बैंगलोर की पारी के दौरान 13वें ओवर में हार्दिक पांड्या का फेंका थ्रो विकेटकीपर ईशान किशन के चेहरे पर लगा। ईशान उस समय हेलमेट नहीं पहने थे, गेंद उनकी दाईं आंख के बेहद करीब लगी और वो तुरंत ही जमीन पर गिर गए। इसके तुंरत बाद मैदान पर टीम के फीजियो को बुलाया गया, और इसके बाद उन्हें मैदान से बाहर ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रोहित शर्मा
मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ईशान की चोट के बारे में बात करते हुए कप्तान रोहित ने कहा, 'दुर्भाग्य से मैं अभी तक उसे नहीं देख पाया हूं, क्योंकि प्रजेंटेशन के बाद मैं सीधा यहां आ गया। वो ठीक लग रहा है, उसकी आंख में थोड़ी सूजन है, जो कि कल तक ठीक हो जानी चाहिए। 22 तारीख को होने वाले अगले मैच से पहले हमारे पास 3-4 दिन का समय है। हमें उम्मीद है कि वो जल्द ही ठीक हो जाएगा।'
विज्ञापन
5 of 5
इशान किशन
बता दें कि ईशान के जाने के बाद आदित्य तरे ने बाकी मैच में मुंबई के लिए विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाली। फिलहाल, ईशान अच्छी फॉर्म में हैं और यदि उन्हें टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा तो मुंबई के लिए यह परेशानी का सबब बन सकता है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।