{"_id":"5ab8d99f4f1c1ba2238b745a","slug":"mohammed-shami-wife-hasin-jahan-shocked-after-his-accident","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मोहम्मद शमी के एक्सीडेंट पर हसीन जहां ने कहा, वो नहीं है मेरा...","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मोहम्मद शमी के एक्सीडेंट पर हसीन जहां ने कहा, वो नहीं है मेरा...
Mon, 26 Mar 2018 04:59 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 26 Mar 2018 04:59 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
mohammed shami
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पिछले तीन सप्ताहों से टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां के बीच विवाद चल रहा है। हसीन ने अपने पति पर हत्या की कोशिश और मारपीट जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। यही नहीं, हसीन ने क्रिकेटर पर पाकिस्तानी लड़की से रुपए लेने और मैच फिक्सिंग जैसे बड़े आरोप भी मढ़े हैं।
2 of 5
mohammed shami and hasin jahan
हालांकि, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शमी को क्लीनचिट देते हुए उन्हें सेंट्रल कांट्रेक्ट में शामिल किया और आईपीएल खेलने की भी छूट दी। इससे उत्साहित शमी ने देहरादून में क्रिकेट की प्रैक्टिस भी शुरू की। मगर खराब समय इस क्रिकेटर का पीछा नहीं छोड़ रहा है।
3 of 5
मोहम्मद शमी
शमी रविवार को देहरादून से दिल्ली जा रहे थे, तभी वह सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। क्रिकेटर की कार और ट्रक की भिड़ंत हो गई। उनके सिर में कुल 10 टांके आए। शमी के एक्सीडेंट की खबर सुनकर उनकी पत्नी भी बेचैन हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
mohammed shami
हसीन जहां के हवाले से कहा गया, 'मैं शमी के लिए कुछ बुरा नहीं चाहती। वह मेरा जानी दुश्मन नहीं है। अगर शमी बीमार है तो मुझे भी अच्छा महसूस नहीं हो सकता। मैं अल्लाह से दुआ मांगूगी कि शमी जल्दी ठीक हो जाए।'
विज्ञापन
5 of 5
मोहम्मद शमी
- फोटो : ANI
शमी रविवार को सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए थे। देहरादून से दिल्ली जाते समय शमी की कार के सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी थी। तेज गेंदबाज के सिर में गंभीर चोटें आई। उनके सिर में 10 टांके आए। शमी के साथ उनका दोस्त और ड्राइवर भी घायल हुआ था। तीनों को तत्काल सीएमआई हॉस्पिटल पहुंचाया गया था। उपचार के बाद कुछ देर आराम कर शमी दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।