{"_id":"5fe755ad1ee6e424186d5511","slug":"mohammed-siraj-has-fulfilled-our-late-father-dream-by-making-test-debut-brother","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सिराज को डेब्यू मैच खेलता देख भावुक हुआ भाई, बोला- पिता का सपना पूरा हुआ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सिराज को डेब्यू मैच खेलता देख भावुक हुआ भाई, बोला- पिता का सपना पूरा हुआ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sun, 27 Dec 2020 07:39 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
मोहम्मद सिराज
- फोटो : social media
Link Copied
मोहम्मद सिराज के अंतरराष्ट्रीय टेस्ट डेब्यू पर उसके भाई इस्माइल ने कहा कि उनके पिता का सपना था कि सिराज टेस्ट मैचों में देश के लिए खेले और आखिरकार एमसीजी में शनिवार को उनका सपना पूरा हो गया।
Trending Videos
2 of 5
मोहम्मद सिराज
- फोटो : social media
इस्माइल ने कहा, 'मेरे (दिवंगत) पिता का सपना था कि सिराज को टेस्ट में भारत का प्रतिनिधित्व करना चाहिए। वह हमेशा उसे (सिराज को) नीली और सफेद जर्सी में देश का प्रतिनिधित्व करते हुए देखना चाहते थे इसलिए आज हमारा सपना पूरा हो गया।'
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
मोहम्मद सिराज
- फोटो : social media
बता दें कि मोहम्मद सिराज पिछले महीने अपने दिवंगत पिता का अंतिम संस्कार भी नहीं कर पाए थे क्योंकि वह राष्ट्रीय टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया में थे। वहीं, शनिवार को उनके परिवार ने कहा कि सिराज ने भारत के लिए टेस्ट पदार्पण करके उन्हें गौरवान्वित कर दिया।
4 of 5
मोहम्मद सिराज
- फोटो : Social media
भारतीय टीम नवंबर में ऑस्ट्रेलिया पहुंची थी और इसके एक हफ्ते बाद 20 नवंबर को 26 वर्षीय सिराज के पिता मोहम्मद गौस का हैदराबाद में निधन हो गया लेकिन कोविड-19 पाबंदियों के कारण वह घर नहीं लौट सके।
विज्ञापन
5 of 5
मोहम्मद सिराज
वहीं, सिराज ने मैच के बाद कहा, 'टेस्ट क्रिकेट का कैप मिलना मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी उपलब्धि है। मुझे अज्जू भाई (अजिंक्य रहाणे) और जस्सी भाई (जसप्रीत बुमराह) के साथ बात करके अच्छा लगा।' बता दें कि सिराज देश के लिए एक वनडे और तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।