{"_id":"68e21b7f229afadcc40dd829","slug":"mohsin-naqvi-to-be-honoured-with-gold-medal-by-pakistan-government-for-asia-cup-2025-controversy-media-reports-2025-10-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Report: मोहसिन नकवी को गीदड़भभकी और ट्रॉफी चोरी करने का गोल्ड मेडल! दुनिया के सामने PAK ने खुद का बनवाया मजाक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Report: मोहसिन नकवी को गीदड़भभकी और ट्रॉफी चोरी करने का गोल्ड मेडल! दुनिया के सामने PAK ने खुद का बनवाया मजाक
Sun, 05 Oct 2025 12:52 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 05 Oct 2025 12:52 PM IST
सार
एशिया कप 2025 में विवादों में रहे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) प्रमुख मोहसिन नकवी को अब उनकी ही सरकार द्वारा सम्मानित किया जाएगा। पाकिस्तान सरकार ने खुद का ही मजाक बनवाया है।
विज्ञापन
नकवी और शहबाज शरीफ
- फोटो : Twitter/ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान में क्रिकेट और राजनीति का मिश्रण इस समय एक बार फिर सुर्खियों में है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, एशिया कप 2025 विवाद और ट्रॉफी विवाद के बाद मोहसिन नकवी को पाकिस्तान सरकार द्वारा 'शहीद जुल्फिकार अली भुट्टो एक्सीलेंस गोल्ड मेडल' से सम्मानित किया जाएगा। उन्हें आईसीसी को गीदड़भभकी देने और भारतीय टीम की ट्रॉफी चोरी कर होटल ले जाने के लिए यह सम्मान दिया जाएगा। ऐसा करके पाकिस्तान ने एक बार फिर अपनी खिल्ली उड़वाई है।
सैकिया-भारतीय टीम-नकवी
- फोटो : ANI/PTI/BCCI
ट्रॉफी विवाद की पूरी कहानी
एशिया कप फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को हराकर खिताब जीता, लेकिन कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली टीम ने नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था। इसके बाद नकवी ने ट्रॉफी और विजेताओं के मेडल अपने होटल रूम में ले गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बाद में ये ट्रॉफी और मेडल यूएई क्रिकेट बोर्ड को सौंपे गए, लेकिन अभी तक भारत को इन्हें कब और कैसे सौंपा जाएगा, इसकी कोई जानकारी नहीं मिली।

पायक्रॉफ्ट, नकवी और आईसीसी अध्यक्ष जय शाह
- फोटो : ANI/Twitter
आईसीसी को गीदड़भभकी दी
इससे पहले नकवी एसीसी चेयरमैन के पद को भूलकर पूरे एशिया कप में पीसीबी चेयरमैन के रोल में नजर आए थे। निष्पक्ष रहने की जगह वह अपने मुल्क की पैरवी करते दिखे थे। इस दौरान उन्होंने आईसीसी को गीदड़भभकी भी दी थी, लेकिन उन्हें और पीसीबी को मुंह की खानी पड़ी थी। नकवी ने क्रिकेट और राजनीति को अलग अलग रखने की बात कही और खुद वही करते दिखे थे।

भारतीय टीम की ट्रॉफी लेकर भागे मोहसिन नकवी
- फोटो : ANI
क्रिकेट जगत ने की आलोचना
भारत और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट समुदाय ने नकवी के कदम की कड़ी आलोचना की थी। कई क्रिकेट विशेषज्ञों और फैंस ने इसे राजनीतिक हस्तक्षेप और खेल के मूल सिद्धांतों के खिलाफ बताया। लेकिन पाकिस्तान में इस बेशर्मी भरे कदम को राष्ट्रीय गौरव के रूप में देखा जा रहा है। सिंध और कराची बास्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष और एडवोकेट गुलाम अब्बास जमाल ने बेतुका बयान देते हुए पाकिस्तानी मीडिया आउटलेट 'द नेशन' को कहा, 'नकवी के इस कदम ने उस समय राष्ट्रीय गौरव को बहाल किया, जब भारत के साथ राजनीतिक और खेल संबंध बहुत तनावपूर्ण थे।'

नकवी, इमरान और मुनीर
- फोटो : ANI
नकवी अभी भी बेशर्मी पर अड़े
इस पूरे विवाद के बाद एशियाई क्रिकेट काउंसिल ने हालांकि, बीसीसीआई से माफी मांगी है, लेकिन नकवी अपनी बेशर्मी पर अड़े हैं। भारतीय टीम अभी भी ट्रॉफी और मेडल का इंतजार कर रही है। सोशल मीडिया पर नकवी ने साफ किया कि उन्हें बीसीसीआई से माफी मांगने का कोई इरादा नहीं है। उन्होंने X (पूर्व ट्विटर) पर लिखा, 'मैंने बीसीसीआई के प्रति कुछ गलत नहीं किया, और न कभी माफी मांगूंगा, न कभी मांगूंगा।' इसके अलावा नकवी ने भारत की टीम को सलाह दी कि वे सीधे दुबई में एसीसी ऑफिस आकर ट्रॉफी प्राप्त करें। इन सभी विवादों के बाद नकवी पर गाज गिरना तय माना जा रहा है।