{"_id":"66e3e0bfc7f7d93375009623","slug":"moin-khan-slams-pcb-mohsin-naqvi-and-ramiz-raja-for-son-azam-khan-axing-says-demoralised-a-young-player-2024-09-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Moin Khan-Azam Khan: 'एक युवा खिलाड़ी को...', बेटे आजम को टीम से बाहर किए जाने पर PCB पर भड़के दिग्गज मोइन खान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Moin Khan-Azam Khan: 'एक युवा खिलाड़ी को...', बेटे आजम को टीम से बाहर किए जाने पर PCB पर भड़के दिग्गज मोइन खान
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 13 Sep 2024 12:20 PM IST
सार
आजम ने 2024 टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के लिए खेले गए एकमात्र मैच में शून्य रन बनाए। इसके बाद उन्हें बाकी मैचों के लिए टीम से बाहर कर दिया गया था। मोइन ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) और उसके अध्यक्ष मोहसिन नकवी को आजम को टीम से हटाने के लिए फटकार लगाई है।
विज्ञापन
1 of 3
मोइन खान और आजम खान
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मोइन खान ने अपने बेटे आजम खान के साथ गलत व्यवहार करने के लिए पीसीबी और उसके अध्यक्ष मोहसिन नकवी की कड़ी आलोचना की है। विकेटकीपर-बल्लेबाज आजम अपने क्रिकेटिंग करियर से ज्यादा अपने मोटापे की वजह से सुर्खियों में रहे हैं। उन्हें मैदान के अंदर और बाहर बॉडी-शेमिंग का शिकार होना पड़ा है। हालांकि, घरेलू क्रिकेट में काफी रन बनाने वाले आजम राष्ट्रीय टीम के लिए कुछ खास प्रदर्शन भी नहीं कर पाए हैं। उन्हें अपने खराब प्रदर्शन की वजह से टीम में अपनी जगह बनाए रखने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है। जुलाई 2021 में डेब्यू करने के बाद से 14 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में आजम ने 8.80 की औसत से केवल 88 रन बनाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 30 रन है।
2 of 3
आजम खान
- फोटो : ICC/T20 World Cup
आजम ने 2024 टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के लिए खेले गए एकमात्र मैच में शून्य रन बनाए। इसके बाद उन्हें बाकी मैचों के लिए टीम से बाहर कर दिया गया था। मोइन ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) और उसके अध्यक्ष मोहसिन नकवी को आजम को टीम से हटाने के लिए फटकार लगाई है। मोइन ने क्रिकेट पाकिस्तान से कहा, 'मैंने पूरा विश्व कप (2024 का) और उससे पहले के मैच देखे और ऐसा लग रहा था कि आजम विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी के लिए नंबर एक पसंद हैं। फिर अचानक सिर्फ एक मैच के बाद पूरी रणनीति बदल दी गई। आजम को एक मैच के बाद विकेट कीपिंग का मौका नहीं दिया गया और पहली ही गेंद पर आउट होने के बाद उन्हें बाहर कर दिया गया। चाहे वह कप्तान हो या प्रबंधन, अगर वे खिलाड़ियों में इस तरह के त्वरित बदलाव करते हैं, तो हम अच्छे खिलाड़ी कैसे तैयार कर सकते हैं?'
3 of 3
रमीज राजा
- फोटो : pcb
मोइन ने कहा, '2022 वर्ल्ड कप में आजम को भी पाकिस्तान टीम में चुना गया था, लेकिन तब पीसीबी अध्यक्ष रहे रमीज राजा ने उन्हें बाहर कर दिया। उस समय यदि मुख्य चयनकर्ता ने गलत चयन किया था, तो उसे हटा दिया जाना चाहिए था, लेकिन उनके पास साहस नहीं था। इसका नतीजा यह हुआ कि एक युवा खिलाड़ी को हतोत्साहित कर दिया। इस विश्व कप में भी आप देख सकते हैं कि पाकिस्तान की टीम कैसा खेली। मैं यह नहीं कह रहा हूं कि सारा दोष टीम प्रबंधन और कप्तान का है। आजम की अपनी कमियां भी हैं। उसे खुद को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाने, अन्य खिलाड़ियों की फिटनेस दिनचर्या का पालन करने की आवश्यकता है। पिछले एक महीने से मैंने देखा है कि वह अपनी फिटनेस में सुधार के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।