{"_id":"586df6814f1c1b4436158b22","slug":"most-shocking-decisions-by-ms-dhoni-as-captain","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जब कैप्टन कूल धोनी ने मैच जीतने के लिए बल्लेबाज को थमा दी गेंद","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
जब कैप्टन कूल धोनी ने मैच जीतने के लिए बल्लेबाज को थमा दी गेंद
Thu, 05 Jan 2017 11:17 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला/ नई दिल्ली
टीम डिजिटल, अमर उजाला/ नई दिल्ली
Updated Thu, 05 Jan 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
1 of 11
महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
महेंद्र सिंह धोनी ने टीम इंडिया की वनडे और टी-20 कप्तानी छोड़ी दी है। हालांकि एक खिलाड़ी के रूप में टीम के लिए उपलब्ध रहेंगे। एमएस धोनी अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को नई ऊंचाइयों पर लेकर गए। आईसीसी का ऐसा कोई भी टूर्नामेंट नहीं रहा जिसे उन्होंने टीम को न दिलाया हो। धोनी आईसीसी का हर खिताब जीतने वाले दुनिया के पहले कप्तान हैं।
जब कैप्टन कूल धोनी ने मैच जीतने के लिए बल्लेबाज को थमा दी गेंद
2 of 11
महेंद्र सिंह धोनी
मुश्किल की घड़ी में भी मैदान पर एकदम शांत रहने वाले धोनी की 'कूल कप्तानी' अब हमें देखने को नहीं मिलेगी। बर्फ की तरह ठंडे दिखने वाले धोनी ने मैदान पर कई हैरान करने वाले फैसले लिए, जिसकी वजह फैंस और विशेषज्ञों को झटके लगे। जानिए बड़े मौकों पर एमएस धोनी के वो 5 चौंकाने वाले फैसले, जिनसे टीम इंडिया ने जीत का परचम लहराया:
जब कैप्टन कूल धोनी ने मैच जीतने के लिए बल्लेबाज को थमा दी गेंद
3 of 11
महेंद्र सिंह धोनी
टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल, 2007
इस टूर्नामेंट में पहली बार टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे एमएस धोनी ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान ही कई चौंकाने वाले फैसले लिए थे। फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया जीत मुश्किल नजर आ रही थी। मिस्बाह उल हक बल्ले से आग उगल रहे थे। 158 के लक्ष्य का पीछा कर रही पाक टीम को आखिरी ओवर में 13 रन चाहिए थे। तभी टीम इंडिया के कप्तान एमएस धोनी ने सबको हैरत में डाल दिया और नवोदित जोगिंदर शर्मा के हाथ में थमा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
जब कैप्टन कूल धोनी ने मैच जीतने के लिए बल्लेबाज को थमा दी गेंद
4 of 11
महेंद्र सिंह धोनी
लोग सोचने लगे कि अब तो मैच हाथ से गया। टीम इंडिया को जीत के लिए एक विकेट चाहिए था, लेकिन मिस्बाह के सामने रहते यह नामुमकिन लग रहा था। लेकिन जोगिंदर ने कप्तान धोनी के फैसले को सही साबित करते हुए तीसरी ही गेंद पर मिस्बाह को मिस्बाह को चलता कर दिया और टीम इंडिया ने इतिहास के पहले टी-20 वर्ल्ड कप पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन
जब कैप्टन कूल धोनी ने मैच जीतने के लिए बल्लेबाज को थमा दी गेंद
5 of 11
महेंद्र सिंह धोनी
इतिहास लिखने के लिए चुना सहवाग और उथप्पा को
कहा जाता है ‘अनहोनी को जो होनी करदे वो है महेंद्र सिंह धोनी’। इसी का उदाहरण धोनी ने टी-20 वर्ल्ड कप पहले मैच में दिया, जब भारत के सामने पाकिस्तान की टीम थी। धोनी मैच के दौरान और उससे पहले भी कई योजनाओं पर काम करते रहते हैं, जिसके बारे लोग नहीं सोचते।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।