सब्सक्राइब करें

क्या इन कारणों से धोनी ने छोड़ी टीम इंडिया की कप्तानी?

टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 05 Jan 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
why dhoni step down as T-20 and ODI captaincy
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : getty
भारतीय क्रिकेट के सफलतम कप्तानों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी ने टीम इंडिया की कप्तानी छोड़कर एक बार फिर सबको सकते में डाल दिया। धोनी ने अचानक यह फैसला क्यों लिया इस पर ना तो बीसीसीआई ने कुछ कहा है और ना ही धोनी की तरफ से प्रतिक्रिया सामने आई है। जानकार धोनी के इस फैसले को लेकर कई तरह की अटकलें लगा रहे हैं कहीं धोनी के कप्तानी छोड़ने के पीछे ये कारण तो नहीं...







 
Trending Videos

क्या इन कारणों से धोनी ने छोड़ी टीम इंडिया की कप्तानी?

why dhoni step down as T-20 and ODI captaincy
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : getty
नहीं चल पा रहा था बल्ला

दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फिनिशरों में से एक माने जाने वाले धोनी अब लोगों की आशाओं पर खरे नहीं उतर पा रहे थे। धोनी ने अपनी बल्लेबाजी क्रम में यह कहकर बदलाव किया था कि उनमें अब पहले वाली बात नहीं रह गई है। उन्हें मैदान पर पैर जमाने में अब वक्त लगता है। इसी वजह से टीम इंडिया को पिछली कई सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था। वहीं दूसरी तरफ विराट कोहली नए फिनिशर के रूप में उभरे हैं वो जब जब मैदान पर उतरे मैच को खत्म करकी ही वापस लौटे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या इन कारणों से धोनी ने छोड़ी टीम इंडिया की कप्तानी?

why dhoni step down as T-20 and ODI captaincy
धोनी - फोटो : getty
देना चाहते हैं 2019 के विश्वकप के लिए नए कप्तान मौका 

ऐसा लगता है कि धोनी ने अपने संन्यास का वक्त मुकर्रर कर लिया है। ऐसे में वह नए कप्तान को वनडे टीम की कमान संभालने का मौका देना चाहते हैं। जिस तरह उन्होंने टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ी थी ठीक उसी अंदाज में टी-20 और वनडे की कप्तानी को भी अलविदा कह दिया। 

 

क्या इन कारणों से धोनी ने छोड़ी टीम इंडिया की कप्तानी?

why dhoni step down as T-20 and ODI captaincy
विराट धोनी - फोटो : PTI
उठ रही थी कप्तानी छोड़ने की मांग

टीम इंडिया के डायरेक्टर रह चुके पूर्व टेस्ट क्रिकेटर रवि शास्त्री खुले तौर पर विराट को टीम इंडिया के तीनों फॉर्मेट की कप्तानी सौंपने की मांग कर रहे थे। इस तरह की मांग प्रशंसकों की ओर से भी उठ रही थी। विराट ने टेस्ट टीम में जीत का जो सिलसिला शुरू किया था वह भी धोनी पर दबाव बना रहा था। लगातार 16 टेस्ट मैचों में अविजित रहते हुए कोहली ने टीम इंडिया को वेस्टइंडीज, श्रीलंका और भारत में लगातार दो टेस्ट सीरीज जिताई। इस दौरान उनका बल्ला भी खूब चला। 
 
विज्ञापन

क्या इन कारणों से धोनी ने छोड़ी टीम इंडिया की कप्तानी?

why dhoni step down as T-20 and ODI captaincy
धोनी और कर्स्टन - फोटो : getty
नहीं चाहते हैं कप्तानी का अतिरिक्त दबाव 

धोनी साल 2019 में इंग्लैंड में आयोजित होने वाले विश्वकप में बतौर खिलाड़ी शामिल होना चाहते हैं। धोनी ने बतौर खिलाड़ी केवल 2007 में वेस्टइंडीज में खेले गए विश्वकप में शिरकत की थी। इसके बाद आईसीसी की हर स्पर्धा में वह बतौर कप्तान ही खेले हैं। ऐसे में वह बतौर खिलाड़ी विश्वकप में अपनी छाप छोड़ना चाहते हैं। इसके लिए खुद को शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रखना चाहते हैं। अब वह बतौर विकेटकीपर-बल्लेबाज अपने खेल पर फोकस कर सकेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed