साल 2020 का अंत हो चुका है और हम कई सारी उम्मीदों और जज्बे के साथ 2021 में प्रवेश कर चुके हैं। वैसे तो पिछले साल महामारी और लॉकडाउन की वजह से खेल गतिविधियां और टूर्नामेंट प्रभावित रहे लेकिन बावजूद इसके एक छोटे से समय में ही क्रिकेट की दुनिया में कई बड़े बदलाव देखने को मिले। देश से बाहर जहां आईपीएल का आयोजन किया गया वहीं पहली बार दर्शकों के बगैर खाली स्टेडियमों में मुकाबले खेले गए। इसके अलावा कुछ चीजें ऐसी हुई जो भारतीय क्रिकेट के लिए खुशियां और गम दोनों लेकर आई। इसी बीच कई खिलाड़ियों ने क्रिकेट को अलविदा कहकर सभी को चौंका दिया। ऐसे में आइए जानते हैं उन भारतीय खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने 2020 में संन्यास की घोषणा की।
धोनी समेत इन आठ भारतीय क्रिकेटरों ने 2020 में क्रिकेट को कहा अलविदा, हर कोई रह गया हैरान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेंद्र सिंह धोनी:
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अचानक से 15 अगस्त को एक इंस्टाग्राम पोस्ट के माध्यम से संन्यास की घोषणा कर दी। लंबे समय तक क्रिकेट से दूर रहने के बाद उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया। हालांकि उन्होंने इसके बाद आईपीएल में चेन्नई की अगुवाई की। धोनी ने अपने करियर के दौरान कई सारी उपलब्धियां हासिल की थीं। वह आईसीसी की तीनों ट्रॉफी जीतने वाले एकलौते कप्तान हैं। उन्होंने 2004 से 2019 तक भारत की तरफ से 90 टेस्ट, 350 वनडे और 98 टी-20 मुकाबले खेले।
सुरेश रैना:
धोनी के संन्यास की घोषणा के तुरंत बाद ही बाएं हाथ के बल्लेबाज सुरेश रैना ने भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया। हालांकि वह घरेलू क्रिकेट में खेलना जारी रखेंगे। रैना ने भारत की तरफ से 226 वनडे, 18 टेस्ट और 78 टी-20 खेला था।
पार्थिव पटेल:
टीम इंडिया के पूर्व विकेटकीपर और बाएं हाथ के बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा। उन्होंने क्रिकेटर के तौर पर 18 सत्र तक खेला। वह वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले युवा खिलाड़ियों में से एक थे। उन्होंने अपने करियर में 25 टेस्ट, 38 वनडे और दो टी-20 मुकाबले खेले।
इरफान पठान:
भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर रहे इरफान पठान ने सात सालों तक राष्ट्रीय टीम से दूर रहने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया। हालांकि इसके बाद वह लंका प्रीमियर लीग में भी खेलते दिखे। पठान 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली टीम का हिस्सा भी थे। उन्होंने भारत के लिए 120 वनडे, 29 टेस्ट और 24 टी-20 मुकाबले खेले।