{"_id":"5affd93d4f1c1b2b118b4c4c","slug":"ms-dhoni-becoms-sixth-indian-batsman-to-complete-six-thousand-t20-runs","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यह है एमएस धोनी का कमाल, 17 रन की धीमी पारी खेलकर भी हासिल की विशेष उपलब्धि","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
यह है एमएस धोनी का कमाल, 17 रन की धीमी पारी खेलकर भी हासिल की विशेष उपलब्धि
Sat, 19 May 2018 04:21 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 19 May 2018 04:21 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
एमएस धोनी
- फोटो : ipl
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
महेंद्र सिंह धोनी को फैंस ने क्रिकेट का 'बाहुबली' मान लिया है। मौजूदा आईपीएल में धोनी इस बात को बहुत अच्छे से साबित भी कर रहे हैं। उन्होंने कई लाजवाब पारियां खेली और ऐसा लगता है कि बढ़ती उम्र के साथ वह निखरते ही जा रहे हैं। यह तब भी दिखा जब एमएस धोनी ने शुक्रवार को दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ 17 रन की छोटी पारी खेली, लेकिन इसमें भी उन्होंने एक विशेष उपलब्धि हासिल की।
2 of 5
delhi daredevils
बता दें कि 'थाला' धोनी की टीम को शुक्रवार को दिल्ली की 'युवा ब्रिगेड' से शिकस्त झेलनी पड़ी। हालांकि, धोनी पूरे मैच में छाए रहे। दिल्ली ने आईपीएल 2018 के 52वें मैच में पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 162 रन बनाए। जवाब में चेन्नई की टीम 6 विकेट खोकर 128 रन ही बना सकी और 34 रन से मुकाबला गंवा बैठी।
3 of 5
ms dhoni
हालांकि, चेन्नई सुपरकिंग्स को इस हार से कोई फर्क नहीं पड़ा क्योंकि वह पहले ही प्लेऑफ के लिए अपना टिकट कटा चुकी है। बहरहाल, धोनी ने 23 गेंदों में एक चौके की मदद से 17 रन की धीमी पारी खेली, लेकिन उन्होंने एक खास उपलब्धि अपने नाम की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
एमएस धोनी
एमएस धोनी ने टी20 क्रिकेट में अपने 6,000 रन पूरे किए। वह ऐसा करने वाले पांचवें भारतीय बल्लेबाज बने। धोनी से पहले सुरेश रैना, विराट कोहली, रोहित शर्मा और गौतम गंभीर यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। धोनी ने 290वें टी-20 मैच में यह कारनामा किया।
विज्ञापन
5 of 5
एमएस धोनी
धोनी आईपीएल में भी 4,000 रन पूरे करने से सिर्फ 9 रन दूर हैं। वह अब तक 172 आईपीएल मैचों में 3,991 रन बना चुके हैं। आईपीएल में अब तक 6 बल्लेबाज ही 4,000 या इससे अधिक रन बनाए हैं। मौजूदा आईपीएल में धोनी के 13 मैचों में 430 रन बनाए हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।