{"_id":"5b3ff9c34f1c1ba5468b5148","slug":"ms-dhoni-blasts-out-at-yuvraj-singh-over-annoying-with-bihari-title","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बर्थ-डे स्पेशल: ...जब युवराज सिंह पर भड़के थे धोनी, 'बिहारी' कहकर चिढ़ाने पर दिया था ये करारा जवाब","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बर्थ-डे स्पेशल: ...जब युवराज सिंह पर भड़के थे धोनी, 'बिहारी' कहकर चिढ़ाने पर दिया था ये करारा जवाब
Sat, 07 Jul 2018 04:52 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 07 Jul 2018 04:52 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
एमएस धोनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और मौजूदा विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी आज अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। धोनी बेहद सफल क्रिकेटर और युवाओं के आदर्श हैं। धोनी का संघर्ष उनकी खेल में स्पष्ट झलकता है। आज धोनी ने जितनी शोहरत हासिल की है, इसके लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है। जब धोनी का चयन टीम इंडिया में हुआ तब भी उनका संघर्ष कम नहीं हुआ था। शुरुआती दिनों में धोनी को ड्रेसिंग रूम में 'बिहारी' कहकर बुलाया जाता था।
2 of 6
युवराज सिंह
धोनी को इस नाम से पुकारने वाले कोई और नहीं बल्कि युवराज सिंह थे। युवी 'बिहारी' कहकर धोनी को खूब चिढ़ाते थे। यह कैप्टन कूल की महानता ही रही कि उन्होंने इसे हमेशा मजाक में लेते हुए नजरअंदाज करना ठीक समझा। धोनी ने एक इवेंट से इतर युवी का यह राज खोला था।
3 of 6
महेंद्र सिंह धोनी और युवराज सिंह
- फोटो : ESPN
यही नहीं, धोनी जब टीम इंडिया का हिस्सा बने तो वह बहुत ही जल्द बड़े-बड़े शॉट्स खेलने के कारण मशहूर हो गए। हालांकि, बड़े शॉट खेलने की फिराक में वह बहुत बार जल्दी भी आउट हो जाते थे। युवी तब धोनी को चिढ़ाया करते और कहते कि सिर्फ चौके-छक्के लगाने से कुछ नहीं होता, मैच जिताने वाली पारी भी खेलनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
महेंद्र सिंह धोनी और युवराज सिंह
- फोटो : PTI
फिर क्या था। बहुत ही जल्द धोनी विश्व के सर्वश्रेष्ठ मैच फिनिशर कहलाने लगे। उन्होंने कई यादगार पारियां खेलकर टीम इंडिया को मैच जिताए। हालांकि, युवराज सिंह तब भी बोलने से पीछे नहीं रहे। उन्होंने फिर कहना शुरू कर दिया कि असली क्रिकेट तो टेस्ट मैच है। उसमें कमाल करना होता है।
विज्ञापन
5 of 6
महेंद्र सिंह धोनी और युवराज सिंह
युवी के बार-बार चिढ़ाने से तंग आकर धोनी एक दिन आगबबूला हो गए। उन्होंने पलटकर युवी से पूछा, तुम हमेशा गुस्से में क्यों रहते हो? महेंद्र सिंह धोनी की बात सुन युवी को अपनी गलती का एहसास हुआ और इसके बाद यह दोनों बहुत गहरे दोस्त बन गए।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।