{"_id":"5b0b4ab14f1c1b986e8b50bd","slug":"ms-dhoni-says-that-age-is-just-a-number-fitness-is-the-key","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एमएस धोनी ने बढ़ती उम्र और फिटनेस को लेकर कही ऐसी बात, हर कोई मानेगा उन्हें 'थलाइवा'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
एमएस धोनी ने बढ़ती उम्र और फिटनेस को लेकर कही ऐसी बात, हर कोई मानेगा उन्हें 'थलाइवा'
Mon, 28 May 2018 11:08 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 28 May 2018 11:08 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
एमएस धोनी
- फोटो : ipl
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
चेन्नई सुपरकिंग्स ने रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हराकर तीसरी बार आईपीएल का खिताब जीता। एमएस धोनी के नेतृत्व वाली चेन्नई में कई उम्रदराज खिलाड़ी थे, लेकिन इस टीम ने साबित किया कि अनुभव कितना काम आता है। चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने मैच के बाद उम्र को लेकर हुई बातचीत में कहा कि उम्र मायने नहीं रखती बल्कि फिटनेस अच्छी होना जरूरी है।
2 of 5
एमएस धोनी
- फोटो : ipl
बता दें कि आईपीएल फाइनल में सनराइजर्स ने पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 178 रन बनाए। जवाब में शेन वॉटसन के नाबाद 117 रनों की मदद से चेन्नई ने 18।3 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। कप्तान धोनी से मैच के बाद टीम में अधिक उम्र के खिलाड़ियों की मौजूदगी के बारे में सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि उम्र केवल नंबर है, लेकिन खिलाड़ी का पूरी तरह फिट होना जरूरी है।
3 of 5
एमएस धोनी
- फोटो : ipl
'कैप्टन कूल के नाम से लोकप्रिय धोनी ने कहा, 'हम उम्र के बारे में बात करते हैं, लेकिन फिटनेस अधिक महत्वपूर्ण है। अंबाती रायुडू की उम्र 33 है, लेकिन यह वास्तव में मायने नहीं रखती। अगर आप किसी भी कप्तान से पूछेंगे, तो वह अपनी टीम में ऐसे खिलाड़ी चाहेगा जो चपल हो।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
एमएस धोनी
- फोटो : ipl
उन्होंने आगे कहा, 'हम अपनी कमजोरियों से वाकिफ थे। अगर वॉटसन डाइव लगाने की कोशिश करता, तो वह चोटिल हो सकता था इसलिए हमने उसे ऐसा नहीं करने के लिए कहा। उम्र केवल नंबर है, लेकिन आपको पूरी तरह फिट होना चाहिए।'
विज्ञापन
5 of 5
एमएस धोनी
बकौल धोनी, 'जब आप फाइनल में पहुंचते हो तो हर कोई अपनी भूमिका जानता है। जब आप क्षेत्ररक्षण करते हो तो आपको अपनी रणनीति के अनुसार सामंजस्य बैठाना पड़ता है। हमारे बल्लेबाज अपनी शैली से परिचित हैं। अगर किसी को यह मुश्किल लगती, तो अगले बल्लेबाज के लिए भी आसान नहीं होता।' धोनी से पूछा गया कि उनकी सर्वश्रेष्ठ जीत कौन सी रही, इस पर माही ने जवाब दिया, 'प्रत्येक जीत महत्वपूर्ण होती है इसलिए एक जीत को चुनना मुश्किल है।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।